LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar News : औरंगाबाद में उग्र हुआ छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस पर किया पथराव, लाठीचार्ज में कई घायल, 15 हिरासत में

Bihar News : आज औरंगाबाद में छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान भीड़ उग्र हो गयी और पुलिस के ऊपर जमकर पथराव किया है. हालांकि भीड़ को काबू करने करने पुलिस ने भी लाठी भांजा है......पढ़िए आगे

Bihar News : औरंगाबाद में उग्र हुआ छात्रों का प्रदर्शन, पुलि
औरंगाबाद में प्रदर्शन - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद शहर में अचानक उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। शहर के मुख्य केंद्र रमेश चौक पर एकत्रित हुए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस टीम और वहां मौजूद पत्रकारों को निशाना बनाते हुए जमकर पथराव किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें कई छात्रों के घायल होने की खबर है। इस हिंसक झड़प में तीन पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

मामले की जानकारी देते हुए जिला अधिकारी अभिलाषा शर्मा ने बताया कि इस प्रदर्शन के लिए आयोजकों द्वारा प्रशासन से कोई लिखित अनुमति नहीं ली गई थी। इसके बावजूद छात्र बड़ी संख्या में एकत्र हुए और प्रदर्शन करने लगे। इसी दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने कानून-व्यवस्था को हाथ में लेते हुए पथराव शुरू कर दिया। डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि आम जनता या पुलिस प्रशासन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Diarch GO

घटना के संबंध में औरंगाबाद के पुलिस कप्तान (एसपी) उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि फिलहाल रमेश चौक से प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया गया है और शहर में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपद्रव फैलाने वाले 15 छात्रों को हिरासत में लिया जा चुका है। पुलिस अब क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन फुटेज की मदद से अन्य उपद्रवियों की पहचान कर रही है, ताकि उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट