LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव से पहले जदयू को लगा बड़ा झटका, औरंगाबाद में पार्टी के कई नेताओं ने पद से दिया इस्तीफा, जानिए वजह....

Bihar Election 2025 : औरंगाबाद में जदयू को चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है. जहाँ पार्टी के कई नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.......जानिए क्या है वजह

Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव से पहले जदयू को लगा बड़ा झट
जदयू को लगा बड़ा झटका - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : औरंगाबाद में नवीनगर विधानसभा के पूर्व जेडीयू विधायक बीरेंद्र कुमार सिंह तथा नवीनगर विधानसभा के सभी पदाधिकारी ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आज प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि आज नवीनगर विधानसभा के सभी जेडीयू के अधिकारी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालाँकि 

उन्होंने यह भी कहा है कि हम पार्टी में बने रहेंगे। लेकिन अब पद पर नहीं रहेंगे। क्योंकि शीर्ष नेतृत्व के द्वारा जिस तरह से नबीनगर को अपमानित किया गया है यह बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि 300 किलोमीटर दूर से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो बाहरी उम्मीदवार नवीनगर के जनता के ऊपर थोपा है उसे नवीनगर विधानसभा में कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस मामले को लेकर जेडीयू के पूर्व विधायक बीरेंद्र सिंह ने कहा पार्टी ने मेरे साथ धोखा किया है। मै इसे भी बर्दाश्त कर लेता। लेकिन नवीनगर विधानसभा के ही कार्यकर्ता को टिकट मिलना चाहिए था। हमें कोई दुख नहीं होता और हम सभी मिल कर चुनाव जीतने का काम करते।

उन्होंने कहा की अब नवीनगर विधानसभा के जेडीयू का कोई भी अधिकारी  या कार्यकर्ता नए प्रत्याशी के समर्थन में लोगो के बीच नहीं जाएगा। उन्हें हम सबने जनता के निर्णय पर छोड़ दिया है।

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट