LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Crime News : औरंगाबाद में बदमाशों ने राजद नेता को गोली मारकर किया जख्मी, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Crime News : औरंगाबाद में बेख़ौफ़ बदमाशों ने गोली मारकर राजद नेता को जख्मी कर दिया. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : औरंगाबाद में बदमाशों ने राजद नेता को गोली
राजद नेता को मारी गोली - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : औरंगाबाद के रफीगंज के चरकावा उपरडीह के बधार में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट एवं गोलीबारी मामले में राजद नेता सह वार्ड नं 15 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि माहिद खान घायल हो गया। प्रशासन एवं लोगों द्वारा आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने घायल को रेफर कर दिया। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि जमीन विवाद को लेकर महिद खान बीच बचाव करने गए थे। इसी  दौरान विपक्षी चरकावा निवासी अनिल शर्मा एव उनके साथ रहे लोगो ने लाठी डंडे से प्रहार किया गया। घायल माहिद खान ने बताया कि गोली चलाया गया जो पैर में गोली लगा है। वहीँ सिर पर 50 से अधिक बार लाठी डंडे एवं लोहे के रड़ से प्रहार किया गया। 

Diarch GO

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम संतन कुमार, एसडीपीओ 1 संजय कुमार पाण्डेय, सदर एसडीपीओ 2 चंदन कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार,रफीगंज थानाध्यक्ष शम्भू कुमार, कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह, फेसर थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी, पौथू थानाध्यक्ष सोमेश्वर नाथ, बन्दया थानाध्यक्ष सूरज कुमार, मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सहित जिले के कई थाना से पुलिस पहुंची और आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी हुई है। 

एसडीपीओ 1 ने कहा कि भूमि विवाद में एक जख्मी हुआ है। गोलीबारी का मामला सामने आया है। हथियार बरामदगी के मामले में उन्होने बताया कि अनुसंधान का मामला है।   कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। संवाद प्रेषण तक प्राथमिकी की कार्रवाई नहीं हुई है।

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट