LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Bihar News : औरंगाबाद में वाहन जाँच के नाम पर पुलिस की 'गुंडागर्दी', महिला दारोगा ने महिला से की बदसलूकी, लोगों ने जताया आक्रोश

Bihar News : औरंगाबाद में वाहन जांच के नाम पर पुलिस की गुंडागर्दी देखने को मिली है. जहाँ महिला दारोगा ने एक महिला से बदसुलूकी की.....पढ़िए आगे

Bihar News : औरंगाबाद में वाहन जाँच के नाम पर पुलिस की 'गुंड
पुलिस की गुंडागर्दी - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : औरंगाबाद के अंबा थाने की पुलिस वाहन जांच के नाम पर आम लोगों से दादागिरी कर रही है। सोमवार को अंबा थाना में पदस्थापित दारोगा नारायणी शिवम और एएसआई औरंगजेब खान के द्वारा वाहन जांच किया जा रहा था। इसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर औरंगाबाद से हरिहर गंज जा रहा था। वाहन में एक संभ्रांत महिला अपने बेटे के साथ बैठी हुई थी।

वर्दी के हनक में पुलिस की बदसूलुकी

वर्दी के हनक में दोनों पुलिसकर्मियों ने वाहन को रुकवाया। तभी महिला दारोगा ने वाहन में बैठी सभ्रांत महिला को असभ्यता से पेश आते हुए गाड़ी से उतरने को कहा। महिला ने कहा कि आप सारे कागजात की जांच कर लीजिए। अगर आपको लगता है कि कही गाड़ी के कागजात में कोई गड़बड़ी है। उसका चालान काटिए। इतने में महिला दारोगा गाली गलौज पर उतर आई और उक्त संभ्रांत महिला की उसके बेटे एवं चालक के सामने बेइज्जती कर दी।

पुलिस की हरकत से लोगों में आक्रोश

महिला पुलिस की उक्त हरकत देखकर आस पास लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और लोग महिला पुलिसकर्मी को ऐसा करने से मना भी किया। मगर वर्दी की गर्मी ने उसके आंख को अंधा बना दिया था। वह किसी भी कीमत पर अपनी गलती मानने को तैयार नहीं थी। तभी किसी के द्वारा इसका वीडियो बनाया जाने लगा। लेकिन दारोगा द्वारा मोबाइल छीनने की कोशिश की गई। मामला जब काफी हद तक बढ़ गया तो इसकी सूचना एसडीपीओ सदर संजय पांडे को इसकी सूचना दी गई। पूरे मामले की जानकारी मिलते ही उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पुलिस की आदत नहीं सुधर रही

गौरतलब है कि महिला पुलिस पूर्व में भी अपनी इन्हीं आदत को लेकर चर्चे में रही है। अगर पुलिसकर्मियों की स्थिति यही रही तो पुलिस और पब्लिक के बीच संबंध को सुधारने का प्रयास सिर्फ कागज पर ही होता समझा जायेगा।

NSIT
Nsmch

दीनानाथ की रिपोर्ट