LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

पर्यटन मंत्री को साथ लेकर आउंगा देव, कराउंगा सौर तीर्थस्थल का सर्वांगीण विकास, नागरिक अभिनंदन में बोले ओबरा विधायक

पर्यटन मंत्री को साथ लेकर आउंगा देव, कराउंगा सौर तीर्थस्थल क

Aurangabad - लोजपा(रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष और ओबरा के नव निर्वाचित विधायक डॉ. प्रकाश चंद्रा ने औरंगाबाद के विश्व प्रसिद्ध सौर तीर्थस्थल देव के विकास के लिए वहां के नागरिकों से बड़ा वादा किया है। डॉ. चंद्रा ने बुधवार को देव के बगीचा रिसॉर्ट में देववासियों द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में कहा कि मैं आपके क्षेत्र का विधायक नही हूं लेकिन यहां के लोगों से मेरे पुराने और प्रगाढ़ रिश्तें है। देव के लोग मेरे दिल में बसते है।   आप सभी मेरे सुख दुख के भागीदार बनते है और मैं भी आपके हर सुख दुख में शामिल रहता हूं। यही वजह है कि आपने मुझे विधायक के रूप में नही बल्कि बेटे और भाई के रूप में अपने घर में बुलाकर मुझे सम्मान दिया है। 

भगवान सूर्य मेरे आराध्य

उन्होंने कहा कि  आपके द्वारा दिए गए इस सम्मान को शब्दों में बयान नही कर सकता हूं। देव के सूर्यदेव आपके भी आराध्य है और मेरे भी आराध्य है। देव सूर्यनगरी मेरे लिए सदैव आस्था की जगह रही है और रहेगी। यही वजह है कि मंत्रिमंडल के गठन और विभागों के बंटवारे के बाद सबसे पहले पर्यटन मंत्री अनिल कुमार सिंह से बात की। उन्होने मुझे शुभकामनाएं दी और मैंने भी उन्हे अपने निर्वाचन क्षेत्र ओबरा और सूर्यनगरी देव के निवासियों की ओर से शुभकामनाएं दी। साथ ही उनसे आग्रहपूर्वक यह भी कहा कि आप मेरे साथ देव चलिए और सूर्यदेव का आर्शीवाद लीजिएं। आपने सूर्यदेव का आशीर्वाद ले लिया तो, आप पूरे कार्यकाल तक पर्यटन मंत्री बने रहेंगे। उन्होने मेरे आग्रह को स्वीकार कर लिया है और विधानसभा के शीतकालीन सत्र के समापन के बाद उनको साथ लेकर शीघ्र ही देव आउंगा। 

सूर्यनगरी के विकास का बनेगा रोडमैप

उनसे देव में ही सौर तीर्थस्थल के सर्वांगीण विकास पर बात होगी। देववासियों से राय सलाह होगी और सूर्यनगरी के विकास का रोडमैप बनेगा तथा धरातल पर काम भी होगा। कहा कि पर्यटन मंत्री को वें सिर्फ देव ही नही लाएंगे बल्कि उन्हे साथ लेकर अपने निर्वाचन क्षेत्र ओबरा में मनोरा लेकर जाएंगे, जहां उन्हे प्राचीन बुद्ध मूर्ति का दर्शन कराएंगे और वहां के लिए भी विकास का मार्ग प्रशस्त कराएंगे। 

NSIT
Nsmch

कार्यक्रम में देव के प्रसिद्ध समाजसेवी लक्ष्मण गुप्ता के नेतृत्व में देव नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पिंटू साहिल, उप मुख्य पार्षद गोलू गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, बगीचा रिसॉर्ट के प्रोपराइटर डॉ. राजेंद्र गुप्ता, देव सूर्य मंदिर न्यास समिति के सचिव विश्वजीत राय उर्फ गुड्डू राय एवं गंगा भास्कर आदि ने देववासियों की ओर से ओबरा के नव निर्वाचित एलजेपीआर विधायक प्रकाश चंद्रा को देव सूर्य मंदिर का प्रतीक चिन्ह, शॉल, अंगवस्त्र बुके देकर और माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। 

इस मौके पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष संजय सिंह सोम, भाजपा नेता जितेंद गुप्ता, ओबरा के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अनिल मालाकार, प्रमोद भगत, ओबरा के पूर्व पैक्स अध्यक्ष मणि गुप्ता समेत सैकड़ों देववासी मौजूद रहे। इसके पूर्व देव आते ही ओबरा के नव निर्वाचित विधायक प्रकाश चंद्रा ने सूर्य मंदिर में भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की। इसके बाद देव बाजार में नागरिकों ने उन्हे ससम्मान लड्डूओं से तौला, जिसके बाद उन्होने पूरे देव बाजार का भ्रमण कर नागरिकों का अभिवादन किया। 

साथ ही देव से प्रतिदिन अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन के लिए खुलने वाली बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के नियंत्रणाधीन महिलाओं के लिए स्पेशल पिंक बस को हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। साथ ही लोगों को आश्वस्त किया कि रेलवे स्टेशन से देव आने-जाने के लिए अपने स्तर से पहल कर और भी बसो का प्रबंध कराउंगा।

औरंगाबाद बिहार से दीनानाथ मौआर का रिपोर्ट