LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

NH-139 फोरलेन विस्तार: सांसद अभय कुशवाहा की कोशिशें लाईं रंग; अरवल-दाउदनगर बायपास और DPR को मिली मंजूरी

NH-139 (पटना–अरवल–दाउदनगर–औरंगाबाद–हरिहरगंज) के फोरलेन विस्तार की परियोजना ने गति पकड़ ली है। केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने इस मार्ग के डीपीआर तैयार करने को मंजूरी दे दी है।

NH-139 फोरलेन विस्तार: सांसद अभय कुशवाहा की कोशिशें लाईं रंग

New Delhi - : औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में, NH-139 (पटना–अरवल–दाउदनगर–औरंगाबाद–हरिहरगंज) के फोरलेन विस्तार की परियोजना ने गति पकड़ ली है। राजद सांसद अभय कुशवाहा द्वारा संसद और व्यक्तिगत स्तर पर उठाए गए प्रयासों के बाद, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अरवल एवं दाउदनगर बायपास के निर्माण और शेष खंडों के लिए DPR (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। सांसद ने इस सकारात्मक पहल के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

जनता को जाम और दुर्घटनाओं से मिलेगी मुक्ति

सांसद अभय कुशवाहा ने बताया कि NH-139 पर लंबे समय से हो रही भीषण दुर्घटनाओं, जर्जर सड़क और घंटों लगने वाले जाम से आम जनता त्रस्त थी। इसी समस्या को देखते हुए उन्होंने 27 मार्च 2025 को माननीय मंत्री से भेंट कर ज्ञापन सौंपा था और संसद में भी इस मुद्दे को प्रखरता से उठाया था। मंत्रालय द्वारा 16 जनवरी 2026 को प्राप्त जवाब के अनुसार, अब इस मार्ग के चौड़ीकरण की बाधाएं दूर हो गई हैं। 

बायपास निर्माण और DPR के लिए स्पष्ट निर्देश

परियोजना के प्रथम चरण में अरवल और दाउदनगर में 4-लेन बायपास के एलाइनमेंट और सर्वे को मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ ही प्रारंभिक निर्माण कार्यों की स्वीकृति भी मिल गई है। सांसद ने जानकारी दी कि मंत्रालय ने NH-139 के उन सभी शेष खंडों के लिए भी DPR तैयार करने का आदेश दिया है, जो अभी तक फोरलेन की योजना में शामिल नहीं थे, ताकि पूरे मार्ग को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जा सके। 

क्षेत्रीय विकास और व्यापार को मिलेगी नई दिशा

सांसद अभय कुशवाहा के अनुसार, यह परियोजना औरंगाबाद और आसपास के जिलों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इससे न केवल यात्रा समय में कमी आएगी, बल्कि बिहार और झारखंड (हरिहरगंज) के बीच सड़क संपर्क भी मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि फोरलेन बनने से स्थानीय व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। 

NSIT
Nsmch

सांसद ने औरंगाबाद की जनता की ओर से जताया आभार

इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए अभय कुशवाहा ने कहा कि यह जनप्रतिनिधि के रूप में जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने समस्त औरंगाबाद वासियों और लाभान्वित जिलों की जनता की ओर से नितिन गडकरी को हृदय से धन्यवाद दिया है।