LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

NAXALITES BURNT POCLAIN MACHINE: औरंगाबाद में नक्सलियों ने मचाया तांडव! लाखों की पोकलेन मशीन को किया आग के हवाले

औरंगाबाद में नक्सलियों ने चेक डैम के निर्माण में उपयोग की जा रही पोकलेन मशीन को आग लगा दी है। मदनपुर थाना क्षेत्र के गिधवा नाला पहाड़ के पास पोकलेन मशीन जलाया गया है।

Naxalites
औरंगाबाद में नक्सलियों ने मचाया तांडव! - फोटो : Social Media

NAXALITES BURNT POCLAIN MACHINE: औरंगाबाद में नक्सलियों ने एक बार फिर से हिंसा का सहारा लिया है।  मदनपुर थाना क्षेत्र के गिधवा नाला पहाड़ पर वन विभाग द्वारा बनवाए जा रहे चेक डैम के निर्माण में लगी पोकलेन मशीन को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया।

इस घटना से औरंगाबाद पुलिस के दावों की पोल खुल गई है, जो नक्सलियों पर नियंत्रण का दावा करते थे। घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर एसडीपीओ अमित कुमार और एएसपी अभियान दिवेश मिश्र मौके पर पहुँचे और जाँच शुरू की।

Diarch GO

एएसपी अभियान ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि आग नक्सलियों ने लगाई है या किसी अपराधी ने। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और जाँच जारी है।

यह इलाका दक्षिणी उमगा में नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। हालाँकि सीआरपीएफ कैंप खुलने के बाद शांति थी, लेकिन इस घटना ने फिर से दहशत फैला दी है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- दीनानाथ मौआर