LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar Crime News : औरंगाबाद में विवाहिता ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Crime News : औरंगाबाद में विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर ख़ुदकुशी कर ली. हालाँकि परिजनों ने दहेज़ के लिए हत्या से इंकार किया है........पढ़िए आगे

Bihar Crime News : औरंगाबाद में विवाहिता ने फांसी लगाकर की ख़
विवाहिता ने की ख़ुदकुशी - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के शांति नगर इलाके में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही ओबरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।

2013 में हुई थी शादी

मृतका के भाई अवधेश गुप्ता, जो धाबडीह निवासी हैं, ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने 2013 में अपनी बहन की शादी ओबरा के शांति नगर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ की थी। उनका कहना था कि शादी के बाद कई वर्षों तक दाम्पत्य जीवन सामान्य रूप से अच्छा चल रहा था। 

पति-पत्नी में होती थी कहासुनी

अवधेश गुप्ता के अनुसार, इधर कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी कहासुनी हो जाया करती थी। उन्होंने साफ किया कि यह कोई बड़ा मामला नहीं था और न ही कभी दान-दहेज या दहेज उत्पीड़न का कोई मामला सामने आया था। उन्होंने ससुराल पक्ष द्वारा किसी भी तरह की प्रताड़ना या दहेज मांगने के आरोपों से स्पष्ट रूप से इनकार किया है। 

बीती रात मिली आत्महत्या की सूचना

मृतका के भाई ने बताया कि बीती रात करीब 11 बजे उन्हें यह सूचना प्राप्त हुई कि उनकी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद उन्होंने तत्काल ओबरा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। आज सुबह मायके वाले मौके पर पहुंचे।

NSIT
Nsmch

पुलिस हर बिंदु पर कर रही है तहकीकात

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। ओबरा थाना पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर बिंदु पर तहकीकात कर रही है। हालांकि मायके पक्ष ने किसी भी तरह के उत्पीड़न के आरोपों से इनकार किया है, फिर भी पुलिस आत्महत्या के कारणों और परिस्थितियों को समझने के लिए गहराई से जांच कर रही है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट