LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar Crime : औरंगाबाद में पशु तस्करों ने गौ सेवकों पर किया जानलेवा हमला, दो लोग गंभीर रूप से हुए जख्मी, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime : औरंगाबाद में पशु तस्करों ने गौ सेवकों पर किया

AURANGABAD : औरंगाबाद में पशु तस्करों ने गौ सेवकों पर हमला कर दिया। जिसमें दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए है। बताया जाता है कि आज मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देव मोड़ के समीप पशु तस्करों पर हमला बोल दिया। जिसमें में पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता सह गो-रक्षक शशांक शेखर और नरसिंहा गांव निवासी प्रमोद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए है। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। 

घटना के संबंध में अधिवक्ता शशांक शेखर ने बताया कि मैं अपने घर जा रहा था। तभी देव मोड़ के समीप एक पिकअप वैन असामान्य तेज रफ्तार से गुजरती दिखी। स्थानीय लोगों की मदद से जब वाहन को रोका कर जांच की गई तो उसमें करीब 15 बछड़े अमानवीय तरीके से लादे हुए थे। शशांक ने तुरंत डायल 112 पर को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गोवंश को अपने कब्जे में ले लिया। 

इसी दौरान अचानक 15 से 20 की संख्या में तस्कर वहां पहुंचे और पुलिस और गो-रक्षकों पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने शशांक और स्थानीय दुकानदार प्रमोद सिंह को बुरी तरह पीट कर जख्मी कर दिया। प्रमोद सिंह ने बताया कि हमले के बीच तस्करों ने पुलिस के सामने से ही जब्त किया गया पिकअप वाहन को छीन लिया और फरार हो गए। घायल दोनों व्यक्तियों ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है।

घटना में जख्मी प्रमोद सिंह ने बताया कि पथरा गांव निवासी आमिर खान 15–20 लोगों के साथ पहुंचा और पुलिस की मौजूदगी में ही वाहन लेकर चलता बना, जबकि पुलिस मूकदर्शक बन कर देखती रह गई। अधिवक्ता शशांक शेखर ने कहा कि संडा पशु मेला से अवैध रूप से बड़े पैमाने पर पशुओं की तस्करी की जाती है,जो नियमों के विपरीत है। उन्होंने अनुज्ञप्ति रद्द करने की मांग की है। शशांक ने आरोप लगाया कि औरंगाबाद जिला पशु तस्करों का गढ़ बन गया है। प्रशासन की ढिलाई के कारण तस्करों का मनोबल बढ़ा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक प्रशासन कठोर कार्रवाई नहीं करेगा, तब तक पशु तस्करी और गौ हत्या पर रोक लगाना मुश्किल होगा। उन्होंने शिवगंज, संडा और बारुण में लगने वाले अवैध पशु मेलों को तुरंत बंद कराने की मांग की है। वहीं मुफ्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि हमें आवेदन प्राप्त हुआ है , मामले की छानबीन किया जा रहा है। जांच पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट