LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Accident News : औरंगाबाद में दो बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर, तीन युवकों की हुई मौत, एक गंभीर रूप से हुआ जख्मी

Bihar Accident News : औरंगाबाद में दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. जिससे मौके पर तीन युवकों की मौत हो गयी. वहीँ एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.....पढ़िए आगे

Bihar Accident News : औरंगाबाद में दो बाइक के बीच हुई जोरदार
युवकों की मौत - फोटो : DINANATH MAUAAR

AURANGABAD : औरंगाबाद में आज शाम बन्देया थाना क्षेत्र के प्रतापपुर मोड़ के समीप दो बाइक की टक्कर में तीन युवक का दर्दनाक मौत हो गयी है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घटना के सबंध में बताया जाता है कि एक बाइक पर तीन युवक व दूसरे बाइक पर एक युवक सवार था। दोनों जैसे ही प्रतापुर मोड़ के समीप पहुँचे की आपस में दोनों बाइको की टक्कर हो गई। जिससे तीन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घयाल हो गया।

घायल युवक को स्थानीय लोगों के मदद से रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहाँ के चिकित्सकों ने स्थिति को नाजुक देखते हुए गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। मृतकों की पहचान बन्देया थाना क्षेत्र के बक्सर गांव निवासी सुरेन्द्र प्रजापत के 18 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार, फेसर थाना क्षेत्र के सिमरहुआ गांव निवासी रामाधार प्रजापत के 30 वर्षीय पुत्र जगन प्रजापत जबकि तीसरे की पहचान कसमा थाना क्षेत्र के पांती गांव निवासी कमलेश यादव के 34 वर्षीय पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई है। 

वहीं घायल युवक का भी पहचान सिमरहुआ गांव निवासी विनय प्रजापत के 19 वर्षीय पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है। इधर सूचना मिलते ही बन्देया थानाध्यक्ष दिनेश कुमार कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटे हुए हैं।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट