LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar Politics : लाल पानी पीकर नाच रहे होंगे या नवरात्र में तेजस्वी के लिए कर रहे होंगे मछली की व्यवस्था, बीजेपी के राज्यसभा सदस्य ने राजद सांसद पर कसा तंज

Bihar Politics : बीजेपी के राज्यसभा सांसद ने विवादित बयान दिया है. कहा की औरंगाबाद के सांसद कहीं लाल पानी (शराब) पीकर नाच रहे होंगे.....पढ़िए आगे

Bihar Politics : लाल पानी पीकर नाच रहे होंगे या नवरात्र में
सांसद का आरोप - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : औरंगाबाद सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे राज्यसभा सांसद शम्भूशरण पटेल ने एक विवादित बयान देकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। उद्घाटन के बाद जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि यह संसदीय खेल महोत्सव है, फिर भी औरंगाबाद के सांसद अनुपस्थित क्यों हैं, तो उन्होंने एक विवादास्पद जवाब दिया।

राज्यसभा सांसद ने कहा, "औरंगाबाद के सांसद कहीं लाल पानी (शराब) पीकर नाच रहे होंगे या फिर नवरात्र में तेजस्वी यादव के लिए मछली की व्यवस्था कर रहे होंगे।" उन्होंने आगे कहा कि अगर इसके बारे में और जानना है तो सीधे उन्हीं से बात करें, "मैं राजद का प्रवक्ता नहीं हूं। हम सब बीजेपी के लोग हैं और सभी भारी संख्या में यहां उपस्थित हैं।"

जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या यह बीजेपी का कार्यक्रम है, तब शायद उन्हें अपने बयान की गंभीरता का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने अपनी बात को संभालते हुए कहा कि औरंगाबाद के सांसद को इस कार्यक्रम में उपस्थित होना चाहिए था, लेकिन वे क्यों नहीं आए, यह वही बता सकते हैं।

इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में एक नई बहस छेड़ दी है, और विपक्षी दलों ने इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट