LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News : पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की मुलाकात, उत्तर कोयल परियोजना को जल्द पूरा करने को लेकर की चर्चा

Bihar News : पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से विशेष मुलाकात की। जहाँ उन्होंने उत्तर कोयल परियोजना से संबंधित कार्य को पूरा करने को लेकर चर्चा की......पढ़िए आगे

Bihar News : पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने केंद्रीय जल शक्
उत्तर कोयल परियोजना की चर्चा - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह दिल्ली में उत्तर कोयल परियोजना से संबंधित कार्य को पूरा कराने के लिए भारत सरकार के जल शक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल से मुलाकात की। इस मौके पर पूर्व सांसद ने उत्तर कोयल सिंचाई परियोजना की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाने, कुटकु डैम में शीघ्र गेट लगाने तथा शेष सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूरा कराने का आग्रह किया।

पूर्व सांसद ने मंत्री को बताया कि उत्तर कोयल सिंचाई परियोजना लाखों किसानों की जीवनरेखा है। इस परियोजना को पूर्ण होने से कई जिलों के किसानों को सिंचाई की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध होगी,जिससे कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगा। उत्तर कोयल परियोजना कुटकु डैम में गेट लगाने के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि परियोजना के शेष कार्यों को भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाना चाहिए। 

Diarch GO

जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने पूर्व सांसद के द्वारा बताए गए सभी विषयों को गंभीरता से सुना और परियोजना की प्रगति की जानकारी साझा की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केन्द्र सरकार उत्तर कोयल सिंचाई परियोजना को शीघ्र पूरा कराने के लिए प्रतिबद्ध है। तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे,जिससे कार्य में और तेजी लाई जा सके। मुलाकात के दौरान परियोजना से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर भी चर्चा हुई।

पूर्व सांसद ने कहा कि परियोजना पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में कृषि विकास को नई दिशा मिलेगी तथा किसानों की आय बढ़ाने में यह परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में चल रहे विकास कार्यों एवं सिंचाई परियोजनाओं को मिल रही गति की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उत्तर कोयल सिंचाई परियोजना का शीघ्र पूर्ण होना क्षेत्र के किसानों के लिए एक ऐतिहासिक कार्य होगा।

NSIT
Nsmch

दीनानाथ की रिपोर्ट