LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

पूर्व जदयू एमएलए अशोक सिंह का बड़ा बयान, बिहार में JDU का अस्तित्व समाप्त

पूर्व जदयू एमएलए अशोक सिंह का बड़ा बयान, बिहार में JDU का अस

Aurangabad : बिहार में सत्ता परिवर्तन हो चुका है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद प्रदेश में पहली बार बीजेपी के मुख्यमंत्री बने है। हालांकि इस सत्ता परिवर्तन के पहले जदयू की ओर नीतीश कुमार को मनाने की तमाम कोशिश की गई, लेकिन वे नहीं माने और सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। 

इस परिवर्तन के बाद पिछले 20 वर्षों से बिहार की एनडीए सरकार में जो भूमिका बीजेपी की थी उसमे अब जदयू आ गई है। वहीं इस परिवर्तन पर जदयू के ही पूर्व विधायक ने पार्टी के अस्तित्व ही समाप्त हो जाने की बात की है। 

औरंगाबाद के रफीगंज विधानसभा के पूर्व जेडीयू विधायक अशोक कुमार सिंह ने आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बिहार में पूरी तरह से जेडीयू समाप्त हो चुका है क्योंकि नीतीश बाबू को बिहार से दरकिनार कर दिया गया। वही निशांत कुमार को भी बिहार की वर्तमान सरकार में शामिल  नहीं किया गया जिससे साफ स्पष्ट होता है कि बिहार में अब जेडीयू का कोई अस्तित्व रह ही नहीं गया है। 

वहीं उनसे जब यह पूछा गया कि क्या आप राजद का दामन थामेंगे। इसपर हालांकि खुले तौर पर कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हम किसी भी पार्टी में शामिल होने के लिए आजाद है। 

NSIT
Nsmch

उन्होंने कहा कि हमारे जैसे नेता के लिए हर पार्टी का दरवाजा खुला हुआ है और हमें लगातार ऑफर मिल रहे है। हम किस पार्टी में रहेंगे इसका बहुत जल्द ही  खुलासा कर देंगे।