LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

चोरी का विरोध करने पर बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, घर से ₹20 लाख के आभूषण चोरी

औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के मीरपुर प्रयाग बिगहा गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां चोरी का विरोध करने पर बदमाशों ने एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

चोरी का विरोध करने पर बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, घर से ₹
चोरी का विरोध करने पर बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के मीरपुर प्रयाग बिगहा गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां चोरी का विरोध करने पर बदमाशों ने एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। मृतका की पहचान गांव निवासी अंजनी देवी (पत्नी रामाधार यादव) के रूप में हुई है।

क्या हुआ था?

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात कुछ अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। मृतका के पति रामाधार यादव ने बताया कि वह दूसरे कमरे में सो रहे थे, जिसकी कुंडी चोरों ने बाहर से लगा दी थी।

चोरी के दौरान अंजनी देवी की नींद खुल गई और उन्होंने शोर मचाकर एक चोर को पकड़ लिया। विरोध करने पर, चोरों ने उन पर रॉड, पत्थर और धारदार हथियार (चाकू) से जानलेवा हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

चोरी और पुलिसिया जांच

घर से करीब ₹20 लाख के आभूषण और नकदी की चोरी की आशंका है।पूरे घर का सामान बिखरा हुआ था।चोर भागते समय खाली बक्सा, बैग और कपड़े घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर छोड़कर फरार हो गए।

NSIT
Nsmch

सुबह पड़ोसी अनिता देवी ने रामाधार यादव के कमरे की बाहर से लगी कुंडी खोली, जिसके बाद घटना का पता चला। उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो अंजनी देवी खून से लथपथ मृत मिलीं।

दाउदनगर सीडीपीओ अशोक कुमार दास और थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले का जायजा लिया। सीडीपीओ दास ने बताया कि अंजनी देवी की हत्या सिर पर धारदार हथियार से वार करके की गई है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।