LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Bihar News : औरंगाबाद में बटाने नदी पुल के डायवर्सन का काम 15 जून से होगा शुरू, डीएम अभिलाषा शर्मा ने दिए कई कड़े निर्देश

Bihar News : औरंगाबाद डीएम अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें बटाने नदी पर स्थित पुल के डायवर्सन एवं पुल निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की गई।

Bihar News : औरंगाबाद में बटाने नदी पुल के डायवर्सन का काम 1
डीएम ने की समीक्षा - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में बटाने नदी स्थित पुल के डायवर्सन एवं पुल निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। जिसमें संबंधित विभागीय पदाधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में प्रारंभ कराने एवं आवागमन को सुचारु बनाए रखने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान सहायक अभियंता, एनएच-139 द्वारा अवगत कराया गया कि डायवर्सन निर्माण से संबंधित निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। जानकारी दी गई कि दिनांक 13 जून 2026 को तकनीकी बीड तथा 14 जून 2026 को वित्तीय बीड खोली जाएगी तथा नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण करते हुए 15 जून 2026 से डायवर्सन निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

जिला पदाधिकारी द्वारा समीक्षा के क्रम में बताया कि पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) से पुल निर्माण हेतु आवश्यक प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है तथा विभाग द्वारा कार्य प्रारंभ करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि संबंधित पुल क्षेत्र में भारी वाहनों का परिचालन होने के कारण निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित निविदा प्रक्रिया का अनुपालन किया जा रहा है।

पुल निर्माण की प्रगति की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा निर्माण के तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली गई। इस पर सहायक अभियंता द्वारा बताया गया कि पुल के ऊपरी हिस्से का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है तथा विभागीय स्तर पर स्थल निरीक्षण भी संपन्न कर लिया गया है। निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कर समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता, आरसीडी को निर्देश दिया कि अंबा–बारुण पथ पर स्थित पुल की मरम्मत कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही बारुण पथ पर दुर्घटना की संभावना को कम करने हेतु आवश्यक स्थलों पर स्पीड लिमिट संकेतक एवं चेतावनी बोर्ड लगाने का भी निर्देश दिया गया, ताकि आमजन की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।

NSIT
Nsmch

दीनानाथ की रिपोर्ट