LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

आकाश से बरसी मौत : स्कूल जा रहे सहायक शिक्षक की वज्रपात की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

Bihar : औरंगाबाद जिले के रफीगंज में आकाशीय बिजली से एक शिक्षक की जान चली गई। घटना शिक्षक के स्कूल जाने के दौरान रास्ते में हुई। मृतक अपने पीछे पत्नी खुशबू कुमारी और एक 8 वर्षीय मासूम पुत्री माही कुमारी को छोड़ गए हैं...

आकाश से बरसी मौत : स्कूल जा रहे सहायक शिक्षक की वज्रपात की च
वज्रपात से शिक्षक की मौत- फोटो : दीनानाथ मौआर

Aurangabad : बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां आकाशीय बिजली (वज्रपात) की चपेट में आने से एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा रफीगंज प्रखंड के भीखनपुरा गांव के समीप हुआ। मृतक की पहचान कासमा थाना क्षेत्र के पांडे कर्मा गांव निवासी शत्रुघ्न सिंह के 43 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो भीखनपुरा प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर तैनात थे।


स्कूल पहुंचने से पहले रास्ते में हुआ हादसा

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और आसमान में काले बादल छा गए। सुबह तकरीबन 11:00 बजे सहायक शिक्षक सुनील कुमार सिंह अपनी मोटरसाइकिल से भीखनपुरा प्राथमिक विद्यालय ड्यूटी पर जा रहे थे। वे जैसे ही भीखनपुरा गांव के करीब पहुंचे, तभी अचानक तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान भयंकर गर्जना के साथ सीधे उनके ऊपर वज्रपात हो गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


अस्पताल लाते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

तेज आवाज के साथ हुए इस हादसे के बाद ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बिना वक्त गंवाए घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी और आनन-फानन में एक निजी वाहन का इंतजाम कर शिक्षक को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने गहन जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।


रो-रोकर बुरा हाल, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

शिक्षक सुनील कुमार सिंह की इस असामयिक मौत से उनके हंसते-खेलते परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे पत्नी खुशबू कुमारी और एक 8 वर्षीय मासूम पुत्री माही कुमारी को छोड़ गए हैं। अस्पताल परिसर में पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल था, जिन्हें ढाढस बंधाने में स्थानीय ग्रामीणों और शिक्षकों की आंखें भी नम हो गईं। इस हादसे के बाद से भीखनपुरा प्राथमिक विद्यालय सहित आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इधर, घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी की और कानूनी औपचारिकता के तहत पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आपदा प्रबंधन विभाग के तहत पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द उचित सरकारी मुआवजा राशि उपलब्ध कराने की मांग की है।


दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट