LATEST NEWS

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा अखबार की खबर के आधार पर कार्रवाई असंवैधानिक, आईटीआई प्राचार्य की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा अखबार की खबर के आधार पर कार्रवाई असंवैधानिक, आईटीआई

  • Bihar Cabinet Meeting
  • बिहार कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर, विकास योजनाओं से नियुक्तियों तक को मंजूरी

  • Bihar News : News4Nation की खबर के बाद जागा प्रशासन, किशनगंज में खकवा नदी पर पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू, BDO ने DM को भेजी जांच रिपोर्ट
  • Bihar News : News4Nation की खबर के बाद जागा प्रशासन, किशनगंज में खकवा नदी पर पुल निर्माण की

कोचिंग से घर नहीं लौटी 9वीं की छात्रा: परिजनों ने जताया अपहरण का अंदेशा, थाने में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्ट

औरंगाबाद के रिसियप थाना क्षेत्र के मांगुराही गांव की एक छात्रा बीते शुक्रवार शाम से रहस्यमय ढंग से लापता है। घर से छात्रा कोचिंग के लिए निकली थी लेकिन वहां नहीं पहुंची। छात्रा के सहेली के अनुसार वह घूमने के लिए छवरी की तरफ गई थी और फिर नहीं लौटी...

कोचिंग से घर नहीं लौटी 9वीं की छात्रा: परिजनों ने जताया अपहर
कोचिंग के लिए निकली छात्रा 2 दिन से लापता- फोटो : दीनानाथ मौआर

Aurangabad : जिले के रिसियप थाना क्षेत्र के मांगुराही गांव से शुक्रवार शाम एक 9वीं कक्षा की छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने बच्ची के अपहरण की आशंका जताते हुए स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मांगुराही निवासी महेंद्र पासवान की पुत्री शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे अपने घर से सुंदरगंज स्थित 'ब्राइट क्लासेज' कोचिंग के लिए निकली थी। वह कदोखरी के माध्यमिक विद्यालय में 9वीं कक्षा की छात्रा है। रोजाना की तरह उसकी मां ने उसे कुछ पैसे देकर भेजा था, लेकिन जब वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू कर दी।

Diarch GO


छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी रोज समय पर घर लौट आती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। वहीं, मां राजरानी देवी ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाते हुए आशंका जताई है कि किसी ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है और उन्हें अनहोनी का डर सता रहा है। वे अपनी लाडली की सुरक्षित घर वापसी के लिए लगातार प्रशासन से मदद की गुहार लगा रही हैं।


इस मामले में एक नया मोड़ तब आया जब छात्रा की सहेली और चचेरी बहन रागिनी कुमारी ने बताया कि वह उस दिन कोचिंग गई ही नहीं थी। उसके अनुसार, वह शाम 4 बजे तक गांव में ही देखी गई थी और घूमने के लिए छवरी की तरफ गई थी, जिसके बाद से उसका कुछ अतापता नहीं चला और वह वापस नहीं लौटी।

NSIT
Nsmch


परिजनों की लिखित शिकायत पर रिसियप थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और छात्रा की तलाश में लगातार जुटी हुई है, हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही यह पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा कि छात्रा कोचिंग गई थी या कहीं और गई थी।


दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट