LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Crime : रामनवमी में ट्रिपल मर्डर से दहला औरंगाबाद, सनकी चाचा ने तीन मासूम भतीजे-भतीजी का गला रेता, फिर खुद की जान लेने की कोशिश

Bihar Crime : औरंगाबाद में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फ़ैल गयी. जहाँ एक सनकी चाचा ने तीन भतीजे और भतीजियों की गला रेतकर हत्या कर दी.......पढ़िए आगे

Bihar Crime : रामनवमी में ट्रिपल मर्डर से दहला औरंगाबाद, सनक
ट्रिपल मर्डर से सनसनी - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र स्थित खुटहन गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक सनकी युवक ने अपने ही सगे दो भतीजों और एक भतीजी की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। मासूमों की जान लेने के बाद आरोपी ने खुद का भी गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मृतकों की पहचान अनीश कुमार (10 वर्ष), आयुष कुमार (7 वर्ष) और अनुष्का कुमारी (5 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गुड्डू पाल के बच्चे थे।

घटना के पीछे की वजह अब भी रहस्य बनी हुई है, लेकिन वारदात का तरीका बेहद खौफनाक था। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी अमन पाल सुबह बाइक से कहीं बाहर गया था। घर लौटने पर जब उसकी भाभी अनीता देवी स्नान कर रही थीं, तो दरवाजा खोलने में थोड़ी देरी हुई। अंदर घुसते ही अमन ने घर का साउंड सिस्टम (स्पीकर) तेज आवाज में चालू कर दिया ताकि बच्चों की चीखें बाहर न जा सकें। इसके बाद उसने तीनों मासूमों को कमरे में बुलाकर अंदर से ताला मार दिया और बारी-बारी से तीनों का गला रेत दिया।

Diarch GO

तेज संगीत के बावजूद एक माँ की ममता बच्चों की सिसकियों को पहचान गई। अनीता देवी ने जब कमरे का दरवाजा पीटना शुरू किया, तो वह अंदर से बंद था। शोर मचाने पर गांव वाले जुटे, लेकिन दरवाजा इतना मजबूत था कि उसे तोड़ा नहीं जा सका। अंततः ग्रामीणों ने रोशनदान तोड़कर घर में प्रवेश किया, जहाँ का मंजर देख सबकी रूह कांप गई। पूरा कमरा खून से सना था और तीनों बच्चे मृत पड़े थे, जबकि आरोपी अमन भी लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरा था।

आरोपी चाचा को आनन-फानन में हसपुरा सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के वक्त बच्चों के पिता गुड्डू पाल घर पर नहीं थे। वह गया-मुंबई ट्रेन के पैंट्री कार में काम करते हैं और अभी मुंबई पहुँचे ही थे कि उन्हें इस प्रलयकारी खबर की सूचना मिली। वह तुरंत घर के लिए रवाना हो गए हैं। 

NSIT
Nsmch

सूचना मिलते ही दाउदनगर अनुमंडल के एसडीपीओ अशोक कुमार दास और हसपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसडीपीओ ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सटीक कारणों का पता आरोपी के होश में आने और गहन पूछताछ के बाद ही चलेगा। फिलहाल पूरे खुटहन गांव में मातम पसरा है और हर आँख नम है।

दीनानाथ की रिपोर्ट