LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

BPSC Result : औरंगाबाद की बेटी स्वाति ने जिले का नाम किया रौशन, BPSC परीक्षा पास कर बनी ग्रामीण विकास पदाधिकारी

BPSC Result : औरंगाबाद के हसपुरा प्रखंड के जैतपुर गांव की बेटी स्वाति कुमारी का चयन ग्रामीण विकास पदाधिकारी (RDO) के पद पर हुआ है। स्वाति ने BPSC परीक्षा में पूरे राज्य में 1430वां स्थान प्राप्त किया है।

BPSC Result : औरंगाबाद की बेटी स्वाति ने जिले का नाम किया रौ
स्वाति बनी RDO- फोटो : VANDANA

AURANGABAD : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही हसपुरा प्रखंड के सुदूर गांव जैतपुर में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव की बेटी स्वाति कुमारी ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। ग्रामीण विकास पदाधिकारी (RDO) के पद पर चयनित होकर स्वाति ने अपने परिवार, गांव, प्रखंड और जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने परीक्षा में 1430 वां स्थान प्राप्त किया है।

स्वाति कुमारी, जैतपुर निवासी प्रमोद कुमार शर्मा की पुत्री हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा रांची में हुई और वहीं से उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 2024 में वह अपने पैतृक गांव लौटीं और बीपीएससी की तैयारी शुरू की। स्वाति ने बताया कि शुरुआती दो प्रयासों में उन्हें असफलता का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। बाद में पटना में रहकर तैयारी जारी रखी और तीसरे प्रयास में सफलता हासिल कर अपना सपना साकार किया।

Diarch GO

स्वाति ने अपनी सफलता का श्रेय भगवान, माता-पिता और भाई को देते हुए कहा कि परिवार ने हर परिस्थिति में उनका मनोबल बढ़ाया और लक्ष्य के प्रति अडिग रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा की असफलता से घबराना नहीं चाहिए। जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए, तब तक लगातार मेहनत करते रहना चाहिए। उन्होंने युवाओं, विशेषकर छात्राओं को संदेश देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, धैर्य और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। स्वाति की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि सेल्फ स्टडी और दृढ़ संकल्प के दम पर भी बीपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

स्वाति की सफलता पर गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जैतपुर पंचायत के मुखिया सतेन्द्र पासवान, सरपंच धनंजय घोष, भाई अभिषेक कुमार, चाचा हरेन्द्र शर्मा, टुनटुन शर्मा, दीपक कुमार, राहुल कुमार, पीयूष कुमार एवं अविनाश कुमार समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने कहा कि स्वाति की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं और युवतियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देगी।

NSIT
Nsmch

वन्दना की रिपोर्ट