LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

जुनैद हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, आरोपी सहित चार धरे गए, 129 जिंदा कारतूस और पिस्टल बरामद

औरंगाबाद में एसटीएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर जुनैद हत्याकांड के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और पिस्टल बरामद की गई है।

जुनैद हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, आरोपी सहित चार धरे गए, 129

Aurangabad -  बिहार पुलिस की विशेष कार्य बल (STF) और औरंगाबाद जिला पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हत्या के मामले में शामिल चार कुख्यात अपराधियों को अवैध हथियारों के भारी जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है । यह कार्रवाई औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र में हुई एक हत्या की गुत्थी सुलझाने के क्रम में की गई है 

पुलिस के अनुसार, 4 फरवरी 2026 को एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम ने सबसे पहले दाउदनगर थाना क्षेत्र से फरहान उर्फ राणा को गिरफ्तार किया । फरहान, गया जिले के इमामगंज का निवासी है और उस पर 31 जनवरी को जुनैद अहमद की हत्या का आरोप है । उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन अन्य साथियों—शहजाद हुसैन उर्फ मिस्टर (रोहतास), दानिश और रागिब (दोनों औरंगाबाद)—को भी दबोच लिया 

Diarch GO

गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 2 देशी पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 4 मैगजीन, 129 जिंदा कारतूस और 7 मोबाइल फोन बरामद किए हैं । गौरतलब है कि 30 जनवरी की रात को औरंगाबाद के नावाडीह निवासी जुनैद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी । इस हत्याकांड को लेकर नगर थाना में कांड संख्या 90/26 दर्ज किया गया था, जिसमें इन अपराधियों की संलिप्तता पाई गई है 

पुलिस मुख्यालय ने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है । इस सफल ऑपरेशन से इलाके में सक्रिय अपराधियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। पुलिस अब इन अपराधियों के पिछले रिकॉर्ड और उनके पास इतनी बड़ी मात्रा में कारतूस कहाँ से आए, इसकी भी जाँच कर रही है 

NSIT
Nsmch