LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar Band: औरंगाबाद में NEET विरोध प्रदर्शन हुआ उग्र, बैरिकेडिंग तोड़ी पुलिस पर पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए

औरंगाबाद में प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देखते ही देखते हालात तनावपूर्ण हो गए और पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।

Aurangabad NEET Protest Turns Violent, Police Use Tear Gas
औरंगाबाद में NEET विरोध प्रदर्शन हुआ उग्र- फोटो : reporter

Aurangabad : NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को औरंगाबाद में छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देखते ही देखते हालात तनावपूर्ण हो गए और पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।

Diarch GO

जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में छात्र और युवा सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।

NSIT
Nsmch

इसी बीच कुछ उपद्रवी तत्वों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रदर्शन को कवर कर रहे कुछ पत्रकारों को भी चोटें आने की सूचना है। अचानक बढ़े तनाव के कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थिति को बेकाबू होता देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के बाद हालात पर धीरे-धीरे काबू पाया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, पुलिस पर हमला करने, बैरिकेडिंग तोड़ने या सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

रिपोर्ट- दीनानाथ मौआर