LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : औरंगाबाद में बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आने से दामाद की मौत, ससुर की हालत गंभीर

Bihar News : औरंगाबाद के रफीगंज थाना क्षेत्र के खरांटी गांव में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से दामाद की मौत हो गयी. वहीँ ससुर की हालत गंभीर बताई जा रही है......पढ़िए आगे

Bihar News : औरंगाबाद में बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट
दामाद की मौत - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के खरांटी गांव में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां 33 हजार केवीए (33KV) हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से दामाद की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में मृतक के ससुर भी बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें गंभीर स्थिति में इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है。 मृतक की पहचान बारुण थाना क्षेत्र के मस्तूल बारुण गांव निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है, जबकि घायल ससुर रामाधार ठाकुर खरांटी गांव के रहने वाले हैं

यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब अमित कुमार अपने ससुर के साथ घरेलू काम के लिए पास के ही एक बगीचे में बांस काटने गए थे। बांस काटने के दौरान हरा बांस अचानक ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार से जा टकराया। बांस के हरा होने के कारण उसमें तुरंत हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित होने लगा, जिसकी चपेट में ससुर और दामाद दोनों आ गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया

Diarch GO

अमित कुमार की स्थिति इतनी नाजुक थी कि सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, ससुर रामाधार ठाकुर का इलाज फिलहाल जारी है, हालांकि उनकी स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों की भारी भीड़ जुट गई और चीख-पुकार मच गई। 

मृतक के परिजनों ने बताया कि यह हादसा पूरी तरह लापरवाही के कारण हुआ, क्योंकि बांस काटते समय हाई टेंशन तार की निकटता का अंदाजा नहीं लगाया जा सका। इस घटना ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है, क्योंकि रामाधार ठाकुर का कोई पुत्र नहीं था और अमित ही उनके साथ रहकर पूरे घर और सास-ससुर की देखभाल करता था। अमित की मौत के बाद ससुराल और पैतृक गांव मस्तूल बारुण, दोनों जगहों पर मातम पसरा हुआ है। 

NSIT
Nsmch

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और कागजी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने भी मामले की जानकारी ली है, वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने हाई टेंशन तारों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है। 

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट