LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News : औरंगाबाद कोर्ट ने महिला की हत्या मामले में बाप-बेटे को दोषी दिया करार, 7 जुलाई को होगा सजा का एलान

Bihar News : औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र में 2 साल पहले हुई महिला की हत्या के मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया। इस मामले में कोर्ट ने बाप-बेटे को दोषी करार दिया है....पढ़िए आगे

Bihar News : औरंगाबाद कोर्ट ने महिला की हत्या मामले में बाप-
कोर्ट का बड़ा फैसला - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय ने दाउदनगर थाना क्षेत्र में दो साल पहले हुई एक महिला की बेरहमी से हत्या के मामले में आज एक बड़ा फैसला सुनाया है। जिला जज नवम की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी बाप-बेटे को दोषी करार दिया है। कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।

शौच से लौटने के दौरान हुआ था हमला

मामला 20 मई 2023 की सुबह का है, जब चौरम दाउदनगर की रहने वाली संजु कुंअर शौच से लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में आरोपी शिवम कुमार से उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि शिवम ने उन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जबकि उसके पिता रंजीत चंद्रवंशी ने लाठी से बेरहमी से उनकी पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल संजु कुंअर ने इलाज के दौरान 22 मई 2023 को दम तोड़ दिया था, और पोस्टमार्टम में भी धारदार हथियार से चोट की पुष्टि हुई थी।

Diarch GO

अदालत ने बाप-बेटे को माना दोषी

अभियोजन पक्ष के वकील एपी राजाराम चौधरी के अनुसार, अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें और गवाहों के बयानों को सुनने के बाद आरोपी शिवम कुमार और उसके पिता रंजीत चंद्रवंशी को भादंवि की धारा 302/34 के तहत हत्या का दोषी पाया। फैसला सुनाए जाने के बाद कोर्ट ने रंजीत चंद्रवंशी का बेल बॉन्ड तुरंत रद्द कर दिया और उसे भी उसके बेटे शिवम के साथ जेल भेज दिया।

6 गवाहों ने दी गवाही, 7 जुलाई को सजा पर बहस

इस मामले में न्याय की कड़ियों को जोड़ने के लिए अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 6 गवाह पेश किए गए। इनमें सूचक नीरज कुमार, लालमुनी देवी और रिंकी देवी ने अदालत के सामने घटना का पूर्ण समर्थन किया। इससे पहले कोर्ट ने इस मामले में 341, 323, 326, 307, 302 और 34 जैसी गंभीर धाराओं में संज्ञान लिया था। कोर्ट अब इस मामले में आगामी 7 जुलाई 2026 को सजा के बिंदु पर बहस सुनेगा, जिसके बाद सजा का एलान होगा।

NSIT
Nsmch

अदालत में रो पड़ा अनाथ हुआ मासूम बेटा

इस फैसले के दौरान अदालत परिसर में एक भावुक कर देने वाला नजारा भी देखने को मिला। मृतका का नाबालिग बेटा विकी कुमार, जो आठवीं कक्षा में पढ़ता है, आज कोर्ट रूम में मौजूद था। फैसला आने के बाद उसने सिसकते हुए कहा, "पिता के निधन के बाद इस दर्दनाक घटना में मैंने अपनी मां को भी खो दिया। मैं पूरी तरह अनाथ हो गया, लेकिन मुझे न्याय के लिए अदालत पर पूरा भरोसा था और आज मेरी मां को न्याय मिला है।"

दीनानाथ की रिपोर्ट