LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Bihar News :मुहर्रम को लेकर औरंगाबाद और मुजफ्फरपुर प्रशासन अलर्ट, DM के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा सख्त

Bihar News : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए बिहार का प्रशासनिक महकमा पूरी तरह सक्रिय हो गया है......पढ़िए आगे

Bihar News :मुहर्रम को लेकर औरंगाबाद और मुजफ्फरपुर प्रशासन अ
मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : मुहर्रम को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए आज औरंगाबाद DM अभिलाषा शर्मा के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। प्रशासन का मकसद था लोगों में भाईचारे का संदेश देना और विधि-व्यवस्था का अहसास कराना। यह फ्लैग मार्च रमेश चौक से  होकर धर्मशाला, मस्जिद, बाईपास मार्ग होते हुए नावाडीह समेत शहर के संवेदनशील इलाकों से होते हुए निकाला  गया। DM, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने आम लोगों से अपील किया है कि शांतिपूर्ण और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं। डीएम अभिलाषा शर्मा ने कहा कि मुहर्रम को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर लिया गया है। सभी जगहों पर सीसीटीवी तथा हर जगहों पर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था किया गया है। चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तथा मैजिस्ट्रेट की तैनाती किया गया है। जिला पदाधिकारी ने सभी लोग अपील किया है कि  सामाजिक समरसता और पुराणिक परंपरा को आगे बढ़ाएं और प्रशासन का सहयोग करें। इस पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जगहों पर पुलिस बल की तैनाती किया गया है। वही पुलिस गश्त लगातार जारी रहेगी।

वहीँ मुजफ्फरपुर में आगामी मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कुमार गौरव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा ने बुधवार को अधिकारियों की टीम के साथ शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण  स्थलों एवं मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित क्षेत्रों की स्थिति का निरीक्षण किया तथा स्थानीय लोगों से बातचीत कर आवश्यक फीडबैक भी प्राप्त किया।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कर्बला, कमरा मोहल्ला ईदगाह, दाता कंबल शाह मजार, रोहुआ तथा आपूच गौशाला सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों का दौरा किया। अधिकारियों ने मुहर्रम के अवसर पर निकलने वाले ताजिया जुलूसों, श्रद्धालुओं की आवाजाही तथा भीड़ प्रबंधन को लेकर की जा रही तैयारियों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया । साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय नागरिकों, समाज के गणमान्य व्यक्तियों तथा मुहर्रम आयोजन से जुड़े लोगों से संवाद स्थापित किया। लोगों ने प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुझाव भी दिए। कहा की मुहर्रम आस्था और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है, जिसका आयोजन आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के वातावरण में होना चाहिए। प्रशासन की प्राथमिकता है कि पर्व के दौरान कहीं भी किसी प्रकार की असुविधा या विधि-व्यवस्था संबंधी समस्या उत्पन्न न हो।

वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा ने कहा कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए व्यापक तैयारी की गई है।  अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती से लेकर क्यूआरटी तथा साइबर सेल सक्रिय एवं तत्पर रहेंगे तथा सभी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन या पुलिस को देने की अपील की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन तथा अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मुहर्रम से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

NSIT
Nsmch

जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से मुहर्रम पर्व के अवसर पर शांति, सद्भाव और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी समुदायों के सहयोग से ही किसी भी पर्व का सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन संभव है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस अवसर पर नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता (राजस्व) प्रशांत कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी तुषार कुमार सहित कई प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

औरंगाबाद से दीनानाथ और मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट