LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Aurangabad Snake: औरंगाबाद में खौफनाक खुलासा! घर बना सांपों का अड्डा, निकले 40+ जहरीले सांप

Aurangabad Snake: औरंगाबाद में एक घर से 40 से ज्यादा जहरीले सांप निकले। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। इस बीच परिवार ने घर छोड़ दिया है।

Aurangabad Snake:
औरंगाबाद में डर का माहौल! - फोटो : social media

Aurangabad Snake: बिहार के औरंगाबाद जिले से एक बेहद डराने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे गांव में दहशत फैला दी है। मदनपुर प्रखंड के चेई-नवादा पंचायत के बाबू गरडी गांव में एक घर से अचानक 40 से ज्यादा जहरीले सांप निकलने लगे। यह नजारा देखकर घरवालों के साथ-साथ आसपास के लोग भी घबरा गए और अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे।

जानकारी के अनुसार, यह घटना रंजीत पासवान के घर की है। सोमवार शाम उनके पुराने पक्के घर में सबसे पहले एक सांप दिखा। परिवार के लोगों ने उसे लाठी से मार दिया, लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया। कुछ ही देर में उसी घर से एक के बाद एक कई सांप निकलने लगे।

Diarch GO

आधे घंटे के अंदर 40 से ज्यादा सांप बाहर

चश्मदीदों का कहना है कि करीब आधे घंटे के अंदर 40 से ज्यादा सांप बाहर आ गए। इतने सारे सांपों को देखकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। लोग डर के मारे चिल्लाने लगे और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए। स्थिति को देखते हुए लोगों ने लाठी-डंडे उठाए और करीब 32 सांपों को मार दिया, लेकिन लगभग एक दर्जन सांप वहां से भागने में सफल रहे। इसी वजह से गांव में अभी भी डर का माहौल बना हुआ है।

घटना की सूचना वन विभाग को

घटना की सूचना वन विभाग को दी गई थी, लेकिन उनका कैंप गांव से करीब 10 से 12 किलोमीटर दूर होने के कारण टीम समय पर नहीं पहुंच सकी। ऐसे में ग्रामीणों ने खुद ही हालात को संभालने की कोशिश की। बाद में घर की पूरी तलाशी भी ली गई, लेकिन लोगों के मन में डर अभी भी बना हुआ है कि कहीं और सांप छिपे न हों।

NSIT
Nsmch

परिवार अपना घर छोड़कर पड़ोसी के यहां रहने लगा

इस घटना के बाद रंजीत पासवान का परिवार अपना घर छोड़कर पड़ोसी के यहां रहने चला गया है। परिवार के लोग काफी डरे हुए हैं और किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। रंजीत पासवान ने बताया कि गांव में इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई थी, इसलिए वे बहुत घबराए हुए हैं और फिलहाल अपने घर में रहने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।