LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Road Accident: तिलक की खुशियां हुईं मातम में तब्दिल, तेज रफ्तार ट्रक ने छीनी 22 साल के युवक की ज़िंदगी, सड़क पर भड़का ग़ुस्सा

Bihar Road Accident: बिहार में खुशियों का माहौल पल भर में मातम में तब्दील हो गया।...

A speeding truck took the life of a 22 year old youth
तिलक की खुशियां हुईं मातम में तब्दिल- फोटो : reporter

Bihar Road Accident: बिहार में खुशियों का माहौल पल भर में मातम में तब्दील हो गया। औरंगाबाद के दाउदनगर में अपनी फुफेरी बहन के तिलक समारोह में शामिल होने आए 22 वर्षीय युवक की भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह दर्दनाक वारदात दाउदनगर-गया मुख्य मार्ग पर टीचर ट्रेनिंग स्कूल के पास घटी, जहां एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद डाला।

मृतक की पहचान हसपुरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी सौरभ कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक, सौरभ एक दिन पहले ही तिलक उत्सव में शरीक होने आया था। बीती शाम वह दाउदनगर बाजार से तिलक में इस्तेमाल होने वाला सामान लेकर अपने फुआ के घर छट्ठू बिगहा मनार लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक टीचर ट्रेनिंग स्कूल के समीप पहुंची, विपरीत दिशा से आ रही बेलगाम ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भयावह थी कि सौरभ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Diarch GO

हादसे में बाइक के पीछे बैठा एक किशोर बाल-बाल बच गया, लेकिन सौरभ की सांसें थम चुकी थीं। खबर फैलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिवार की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं। गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार होने की कोशिश में था, लेकिन गया रोड बस स्टॉप के पास स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। आक्रोशित भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही दाउदनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई।

NSIT
Nsmch

प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। परिजन तत्काल मुआवजे की मांग पर अड़े रहे, लेकिन आश्वासन के बाद स्थिति काबू में आई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मगर सवाल बरकरार है आखिर कब तक बेलगाम रफ्तार मासूम जिंदगियां निगलती रहेगी?

दीनानाथ मौआर का रिपोर्ट