LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Crime News : शादी से एक माह पूर्व युवक की पीट-पीटकर हत्या, राइस मिल मालिक सहित तीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : बिहार में शादी से एक माह पूर्व पीट-पीटकर युवक की हत्या कर देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : शादी से एक माह पूर्व युवक की पीट-पीटकर हत
युवक की हत्या - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड अंतर्गत बरवाडीह पेट्रोल पंप के समीप मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ आनंद यादव नामक व्यक्ति के राइस मिल में चोरी के संदेह में एक 22 वर्षीय युवक, सुमन कुमार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि युवक को पकड़ने के बाद उसके हाथ-पांव बांध दिए गए और मिल मालिक व उसके सहयोगियों ने उस पर तब तक प्रहार किए जब तक उसकी जान नहीं निकल गई।

अगले महीने उठने वाली थी डोलीअब उठेगी अर्थी 

Diarch GO

मृतक युवक की पहचान तेंदुआ गांव निवासी बृजा सिंह के पुत्र सुमन कुमार के रूप में हुई है। इस घटना ने परिवार की खुशियों को उम्र भर के मातम में बदल दिया है। परिजनों ने रोते हुए बताया कि आगामी 8 फरवरी को सुमन की शादी होने वाली थी। दो भाइयों में सबसे छोटा सुमन घर का लाडला था और उसकी शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। जिस घर में मंगल गीत गाए जाने थे, वहां अब चीख-पुकार मची है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाईतीन गिरफ्तार 

NSIT
Nsmch

घटना की सूचना मिलते ही बारुण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है और मिल मालिक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए लोगों से सघन पूछताछ की जा रही है ताकि हिंसा में शामिल अन्य चेहरों को भी बेनकाब किया जा सके।

मेडिकल बोर्ड और वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने डॉक्टरों की एक विशेष मेडिकल बोर्ड का गठन किया है। पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जा रही है ताकि मौत के कारणों की सटीक वैज्ञानिक पुष्टि हो सके और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

गांव में तनाव और भारी आक्रोश 

सुमन की हत्या की खबर फैलते ही तेंदुआ और बरवाडीह गांव में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय ग्रामीणों ने मिल मालिक की इस बर्बरता के खिलाफ कड़ा विरोध जताया है। इलाके में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। परिजनों का आरोप है कि यदि युवक ने गलती की थी तो उसे पुलिस के हवाले करना चाहिए था, न कि उसकी जान लेनी चाहिए थी। पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि माहौल बिगड़ने न पाए। 

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट