LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Road Accident : औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, फ्लाई ऐश लदे हाइवा ने यात्री बस को मारी टक्कर, दो दर्जन से अधिक यात्री हुए जख्मी

Bihar Road Accident : औरंगाबाद में तेज रफ़्तार हाईवा ने यात्री बस में टक्कर मार दी. इस घटना में दो दर्जन से अधिक यात्री जख्मी हो गये......पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, फ्लाई ऐश
भीषण सड़क हादसा - फोटो : SOCIAL MEDIA

AURANGABAD : जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबा-नबीनगर मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना घटित हुई। सुही मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार हाइवा ने सामने से आ रही यात्री बस में जोरदार टक्कर मार दी। इस जबरदस्त भिड़ंत में बस में सवार लगभग दो दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे और वाहन औरंगाबाद से अंबा होते हुए नबीनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे फ्लाई ऐश लदे हाइवा ने अनियंत्रित होकर बस को सामने से टक्कर मार दी। घायलों में मुख्य रूप से अंकोड़ा गांव निवासी प्रमोद साव (80), वर्मा गांव निवासी अंजलि कुमारी (20) और मथुरापुर गांव निवासी बेबी कुमारी (18) शामिल हैं। कई अन्य यात्रियों को भी गंभीर चोटें आई हैं जिनका प्राथमिक उपचार जारी है।

Diarch GO

बताया जा रहा है कि दुर्घटना का कारण बना हाइवा एनटीपीसी (NTPC) से फ्लाई ऐश लेकर एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य के लिए जा रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। स्थानीय पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि यातायात सुचारू हो सके।

इस हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में एक्सप्रेस-वे निर्माण में लगे भारी वाहनों के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में लगे हाइवा और अन्य वाहनों के चालक बेहद तेज गति और लापरवाही से गाड़ियों का परिचालन करते हैं। इस मार्ग पर पहले भी कई छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से गति सीमा नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

NSIT
Nsmch

फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार हाइवा चालक की तलाश की जा रही है। घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। इस घटना ने एक बार फिर निर्माण कार्यों में लगे भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। 

दीनानाथ की रिपोर्ट