LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Road Accident : औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और टूरिस्ट बस के बीच हुई जोरदार टक्कर, आंध्र प्रदेश के 3 श्रद्धालुओं की हुई मौत, 14 गंभीर से हुए जख्मी

Bihar Road Accident : औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र में ट्रक और बस के बीच टक्कर हो गई है. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है. वहीँ 14 लोगों गंभीर रूप से जख्मी हो गए....पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और
सड़क हादसे में 3 की मौत - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भेड़िया गांव के समीप नेशनल हाईवे-19 पर आज सुबह एक दर्दनाक और भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक और तीर्थयात्रियों से भरी टूरिस्ट बस के बीच सीधी और जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दिल दहला देने वाले हादसे में बस में सवार तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह भीषण दुर्घटना उस वक्त घटी जब आंध्र प्रदेश के तीर्थयात्रियों से भरी एक टूरिस्ट बस गयाजी में दर्शन और धार्मिक अनुष्ठान पूरा करने के बाद वाराणसी की ओर जा रही थी। जैसे ही बस मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव के पास पहुंची, विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टूरिस्ट बस के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

Diarch GO

इस हादसे का शिकार हुए सभी मृतक और घायल तीर्थयात्री दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश राज्य के नेल्लौर जिला अंतर्गत संगम गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी 14 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला और उन्हें तत्काल बेहतर इलाज के लिए गयाजी स्थित मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया, जहाँ उनका उपचार जारी है।

घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एडीएम उपेंद्र पंडित ने बताया कि आंध्र प्रदेश के नेल्लौर जिले से लगभग 43 श्रद्धालुओं का एक जत्था टूरिस्ट बस द्वारा विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए निकला था। इसी यात्रा के दौरान औरंगाबाद में यह दुखद हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि बस में सवार शेष सुरक्षित श्रद्धालुओं को औरंगाबाद जिला प्रशासन की देखरेख में फिलहाल एक निजी होटल में ठहराया गया है, जहाँ उनके खाने-पीने और अन्य जरूरतों का ध्यान रखा जा रहा है।

NSIT
Nsmch

दूसरी ओर, औरंगाबाद जिला प्रशासन ने हादसे में जान गंवाने वाले तीनों तीर्थयात्रियों के शवों को उनके गृह राज्य आंध्र प्रदेश भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। तीनों शवों को औरंगाबाद से पटना स्थित आईजीआईएमएस (IGIMS) भेजा जा रहा है, जहाँ से सभी आवश्यक अंतिम कागजी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद एयर एंबुलेंस के माध्यम से शवों को आंध्र प्रदेश भेजा जाएगा। हालांकि, इस संवेदनशील और विशेष व्यवस्था के बिंदु पर जिला प्रशासन का कोई भी अधिकारी कैमरे के सामने खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट