LATEST NEWS

  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने पर भी मिलेगा वित्तीय लाभ
  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने

  • Banka Police Transfer News
  • Banka Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP अमितेश कुमार ने किया 8 थानाध्यक्षों का तबादला

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

BIHAR NEWS - दो लोगों की हत्या के बाद एसपी की बड़ी कार्रवाई, केस में लापरवाही बरतनेवाले दो पुलिस पदाधिकारियों को किया सस्पेंड

BIHAR NEWS - दूध को लेकर हुए विवाद में दो लोगों की हत्या के मामले में लापरवाही बरतनेवाले दो पुलिस पदाधिकारियों को एसपी ने निलंबित कर दिया है। फिलहाल हत्या की घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है।पुलिस पूरी स्थिति पर नजर जमाए हुए है।

BIHAR NEWS - दो लोगों की हत्या के बाद एसपी की बड़ी कार्रवाई,

ARRAH -भोजपुर जिले में दूध को लेकर हुए विवाद में दो लोगों की हत्या के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। वहीं मामले को संभालने में पुलिस की लापरवाही भी सामने आ गई है। जिसे देखते हुए भोजपुर एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो एएसआई को निलंबित कर दिया है। दोनों एएसआई बड़हरा थाने में पोस्टेड थे। जिनके नाम बृज बिहारी राय और अरुण कुमार यादव बताया गया है। 


बता दें कि भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में दूध को लेकर हुए दो गुटों में विवाद में दो लोगों की मौत हो गई है। जिसमें पहले एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। वहीं बदले में गुस्साई भीड़ ने आरोपी को ईंट-पत्थर से कुचलकर मार डाला है. इस झड़प में तीन अन्य लोग घायल हुए, जिन्हें आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है, जिसके बाद गांव में पुलिस कैंप कर रही है

Diarch GO

मृतक धर्मेंद्र राय के भाई ने बताया कि दो दिन पहले उनके छोटे भाई से प्रेम सिंह ने जबरदस्ती दूध मांगा था मना करने पर उन्होंने उसे पीटा और पिता के साथ बदतमीजी की। यह छोटी सी बात रविवार सुबह बड़े खूनखराबे में तब्दील हो गई. जब मनीष और उसका भाई प्रेम सिंह बिंदगावां से बबुरा बाजार जा रहे थे। तभी धर्मेंद्र और उसके साथियों ने उन्हें बांध के पास घेर लिया।

धर्मेंद्र राय के साथियों ने मनीष और प्रेम सिंह पर हमला कर दिया. प्रेम ने फोन से इसकी जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद उनके लोग हथियार लेकर पहुंच गये. इसी दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें धर्मेंद्र को गोली लगी और उसकी मौत हो गई. इसके बाद सेमरा गांव की भीड़ ने प्रेम सिंह को घेर लिया और ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर मार डाला।

NSIT
Nsmch