LATEST NEWS

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

Bihar Sarkari Naukri: बिहार में नौकरी की बहार! एक और नोटिफिकेशन हुआ जारी, आखिरी डेट भी नजदीक, जल्द करें आवेदन

Bihar Sarkari Naukri: बिहार में एक के बाद एक नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा रहा है। एक औऱ विज्ञापन निकला है आइए जानते हैं आवेदन कैसे और कब तक करना है।

सीएम नीतीश
Nyayamitra of Gram Kachhari - फोटो : social media

Bihar Sarkari Naukri:  बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, और इसके मद्देनज़र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी सक्रिय हो गए हैं। वे प्रगति यात्रा पर निकले हुए हैं, जिसमें हर जिले का दौरा कर लोगों को नई सौगातें दे रहे हैं। इसके साथ ही, राज्य में नौकरी से संबंधित नए-नए नोटिफिकेशन भी जारी हो रहे हैं, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। बिहार में फिलहाल ग्राम कचहरी न्यायमित्र के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।  

अरवल जिले में ग्राम कचहरी न्यायमित्र के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

नई जानकारी के अनुसार, अरवल जिले के ग्राम कचहरी में न्यायमित्र के रिक्त पदों पर नियोजन के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) को पंचायत वार आरक्षण और रिक्तियों की सूची उपलब्ध करा दी गई है।

महिला उम्मीदवारों के लिए विशेष आरक्षण

इस भर्ती प्रक्रिया में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण सुनिश्चित किया गया है। इसके तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षण की स्थिति को स्पष्ट किया गया है।

नियोजन प्रक्रिया के लिए निर्देश

सभी बीडीओ को निर्देशित किया गया है कि वे ग्राम कचहरी नियोजन सेवा शर्त एवं कर्तव्य नियमावली 2007 के तहत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें और प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से पूरा करें।

NSIT
Nsmch

इन ग्राम कचहरियों में निकली है भर्ती

ग्राम कचहरी न्यायमित्र के पदों के लिए सोनवर्षा, फखरपुर, भदासी, प्यारेचक, अमरा, सरौती, खनैनी, परासी, उसरी, पहलेजा, सकरी खुर्द, जयपुर, टेरी, बेलसार, मैनपुरा, उत्तरी कलेर, बेलॉव, अईयारा, पुरैनिया शेखा, किंजर, रोहाई, खजूरी, करपी, मुरारी, नरगा, पुराण सहित कई अन्य ग्राम पंचायतों में रिक्तियां उपलब्ध हैं। इसके अलावा चौहर, बेलखारा, शहर तेलपा, केयाल, बम्भई, माली, खड़ासीन, शेरपुर, सोनभद्र, अनुआ, बलौरा, चमण्डी, इब्राहिमपुर, पिंजरावां, धमौल, बारा, सचई, मानिकपुर जैसी ग्राम कचहरियों में भी विभिन्न श्रेणियों के तहत पद खाली हैं।

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 1 फरवरी 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 15 फरवरी 2025

आवेदनों की स्कूटनी और काउंसलिंग: 16 फरवरी से 28 फरवरी 2025

मेधा सूची (Merit List) तैयार करने की प्रक्रिया: 1 मार्च से 8 मार्च 2025

नियोजन समिति का अनुमोदन: 10 मार्च से 15 मार्च 2025

सूचना पट पर पैनल का प्रदर्शन: 16 मार्च से 31 मार्च 2025

आपत्तियों का निराकरण: 1 अप्रैल से 7 अप्रैल 2025

स्वच्छ पैनल का अंतिम प्रदर्शन: 8 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025

नियोजन पत्र जारी करने की तिथि: 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से ग्राम स्तर पर न्याय व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान किए जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार समय पर आवेदन कर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं।