LATEST NEWS

  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने पर भी मिलेगा वित्तीय लाभ
  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने

  • Banka Police Transfer News
  • Banka Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP अमितेश कुमार ने किया 8 थानाध्यक्षों का तबादला

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

समोसे का पैसा कौन देगा! दो दोस्तों ने बहाया एक दूसरे का खून

समोसे का पैसा कौन देगा! दो दोस्तों ने बहाया एक दूसरे का खून
समोसे को लेकर खून खराबा- फोटो : NEWS4NATION

Arrah  - समोसा हर किसी को पसंद होता है। लेकिन इस समोसे के कारण दो दोस्त एक दूसरे का खून बहाने के लिए तैयार हो जाएं, ऐसा शायद ही कभी सुनने को मिलता है. बिहार के आरा में ऐसी ही एक घटना सामने आयी है। यहां समोसे को लेकर दो दोस्त में आपस भिड़ गए। जिसमें एक दोस्त ने ब्लेड से दूसरे पर हमला कर दिया। वहीं दूसरे ने ईंट से मारकर सिर फोड़ दिया। दोनों दोस्तों को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना टाउन थाना क्षेत्र के भलहीपुर की है. जहां के रहनेवाले सोनू कुमार(17) और चंदन कुमार(18) दो दोस्त नवादा थाना  के पूर्वी गुमटी के पास एक होटल में समोसा खाने के लिए गए थे। 

Diarch GO

सोनू ने बताया कि समोसा खाने के बाद पैसा देने को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि चंदन ने ब्लेड से वार कर दिया। मैंने भी ईंट से मारा। वहीं, चंदन ने बताया कि समोसे के दुकान पर पैसे को लेकर कहासुनी हुई थी। पहले सोनू ने ही ईंट से मारा था।

ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि ब्लेड से कटने के कारण खून बहा है। दोनों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया। खतरे से बाहर है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

NSIT
Nsmch