LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

Bihar News : हमीदनगर पुनपुन परियोजना को लेकर किसानों ने अरवल जिला मुख्यालय से किया ट्रैक्टर मार्च, डीडीसी को सौंपा ज्ञापन

Bihar News : हमीदनगर पुनपुन परियोजना को लेकर किसानों ने अरवल

ARWAL : हमीदनगर पुनपुन परियोजना को लेकर पंडित यदुनंदन शर्मा किसान मजदूर जागृति मंच के तत्वाधान में अरवल जिले के कुर्था व वंशी प्रखंड क्षेत्र से दर्जनों ट्रैक्टर के साथ किसानों ने मंझियावां से मानिकपुर होते हुए कुर्था बाजार पहुंचे। जहां मांगो से संबंधित नारे लगाते हुए कुर्था से जिला मुख्यालय अरवल का घेराव के लिए निकल पड़े। हालांकि इस दौरान ट्रैक्टर मार्च का जगह जगह पर किसानों ने स्वागत कर हौसला अफजाई की। किसानो ने आवाज बुलंद करते हुए कहा कि जब तक सिंचाई की व्यवस्था सरकार नहीं देगी। तब तक ऐसे ही हम लोग आवाज उठाते रहेंगे। 

इस बाबत नेतृत्वकर्ता रौशन शर्मा ने कहा कि यह तो बस एक शुरुआत है अभी लड़ाई बाकी है। हमीद नगर पुनपुन परियोजना के द्वारा बिहार लेनिन जगदेव बाबू के पुराने नक्शे से नहर ले जाया जाए जिससे कुर्था क्षेत्र के किसानों को भरपूर सिंचाई उपलब्ध हो। नए नक्शे से नहर निर्माण मे ना तो सिंचाई की व्यवस्था है और ना ही बकास्त ब्रह्मोत्तर जमीन के नाम पर उचित मुआवजा दिया जा रहा है। सरकार नहर को पाइप लाइन से ले जाना चाह रही है जो कहीं से किसान हित में नहीं है। वहीं दूसरी तरफ सरकार बैंक लोन रिकवरी के नाम पर किसानों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। साथ ही बिजली बिल किसानों को हिसाब से ज्यादा कर दिया गया है। जिससे आम किसान मजदूर में काफी आक्रोश है। किसान के लिए सिंचाई की एक बड़ी समस्या है यह पूरा क्षेत्र सूखाग्रस्त है। 

हालांकि किसान के टीम से जिला पदाधिकारी के नहीं रहने के कारण जिला उप विकास आयुक्त ने सभी की बात गौर से सुनी और आगे विभाग को निर्देशित करने की बात कही। इस ट्रैक्टर मार्च में कई पार्टी के पदाधिकारी शामिल रहे। इस मार्च में नेता पंकज कुमार, सत्येंद्र शर्मा, जय नंदन यादव, महादेव यादव, राम स्वार्थ शर्मा, अनिल शर्मा,भीम शर्मा सहित कई किसान मौजूद थे।

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट