LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar news - भोजपुर में बरसात और तेज हवाओं ने बरपाया कहर, अलग अलग जगहों पर छह की मौत, कई लोग घायल

Bihar news - भोजपुर में तेज आंधी और बारिश के कारण दादी पोते सहित छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। इन घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।

Bihar news - भोजपुर में बरसात और तेज हवाओं ने बरपाया कहर, अल
भोजपुर में छह लोगों की मौत- फोटो : आशीष श्रीवास्तव

Arrah  - बिहार में गुरुवार को कई जिलों में तेज बारिश और आंधी ने कहर बरपाया है। इनमें भोजपुर जिला भी शामिल है, जहां अलग अलग जगहों पर छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  बता दें कि गुरुवार को हुई बारिश ने बिहार के कई जिलों को नुकसान पहुंचाया है।

भोजपुर जिले में तेज आंधी -बारिश के कारण कई जगह पेड़ गिर गए हैं। वहीं कुछ जगहों पर दीवार गिर गए हैं। जिनमें दादी पोता समेत छः लोगों की मौत हो गई है। वहीं मौसम में हुए बदलाव के बाद हुए घटनाओ को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।

बता दें की भोजपुर जिले में अचानक तेज रफ्तार से उठी आंधी और हवाओं के बीच बारिश के दौरान ठनका गिरने से एक ट्रेक्टर चालक की मौत हो गई। घटना भोजपुर जिले के उदवंत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्यानिया गांव की है। वहीं मृतक बजरिया गांव के निवासी दयाल पासवान का 58 वर्षीय पुत्र कामेश्वर पासवान है। घटना को लेकर मृतक के भाई रितेश कुमार ने बताया कि वह ट्रैक्टर से मिट्टी भरने का काम करते थे गुरुवार को भी ट्रैक्टर लेकर घर से काम करने के लिए निकले थे। शीतलपुर बधार स्थित आहर के पास से मिट्टी काट ट्रैक्टर पर लोड कर मिट्टी गिरने के लिए कहीं जा रहे थे। उसी दौरान तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। तभी अचानक उन पर ठनका गिर गया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट -आशीष श्रीवास्तव