LATEST NEWS

  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने पर भी मिलेगा वित्तीय लाभ
  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने

  • Banka Police Transfer News
  • Banka Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP अमितेश कुमार ने किया 8 थानाध्यक्षों का तबादला

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

Bihar politics - गद्दारों को नहीं छोड़ेंगे पूर्व मंत्री आरके सिंह, कहा - विधानसभा चुनाव में भुगतना होगा नतीजा

Bihar politcs - लोकसभा चुनाव में हार के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह लगातार अपने ही गठबंधन के लोगों पर गद्दारी के आरोप लगा रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने कहा कि वह कहीं नहीं जा रहे है। विधानसभा चुनाव के दौरान वह इन गद्दारों को सबक सिखाएंगे।

Bihar politics - गद्दारों को नहीं छोड़ेंगे पूर्व मंत्री आरके

Arrah - अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं आर के पूर्व सांसद आरके सिंह ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है और उन्होंने कहा है कि वह गद्दारों को नहीं छोड़ने वाले हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा उन लोगों को भुगतना पड़ेगा।  एक बार फिर से उनके बयान के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

 बताते चलें कि भोजपुर जिले के उदवंत नगर प्रखंड के कारी साथ गांव में अपने विकास निधि से बने पीसीसी सड़क का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने यह बयान दिया है उन्होंने कहा है कि 450000 से ज्यादा लोगों ने उनको वोट दिया है। लेकिन उन्हें चार लाख पचास हजार में से मात्र चालीस हजार गद्दार लोगों ने उनके साथ नहीं दिया और उनके साथ धोखा किया। जिसका जवाब वह समय पर देंगे और वे कहीं नहीं जाने वाले हैं।

Diarch GO

 संसदीय क्षेत्र के लोगों ने कई बार उनसे शिकायत किया कि वह अपनी समस्या को लेकर किन के पास जाएं तो उन्होंने फैसला किया है कि वह अपने क्षेत्र में ही रहेंगे और जनता के बीच रहेंगे वही गद्दारों पर कटाक्ष करते हुए पूर्व मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि उन लोगों को समय आने पर वह सबक सिखाने का काम करेंगे अपने संसदीय क्षेत्र में घूमने के दौरान एक बार फिर से पूर्व मंत्री ने बड़ा बयान दिया है

रिपोर्ट आशीष कुमार