LATEST NEWS

  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने पर भी मिलेगा वित्तीय लाभ
  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने

  • Banka Police Transfer News
  • Banka Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP अमितेश कुमार ने किया 8 थानाध्यक्षों का तबादला

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

Bihar News: बिहार के इस रेड लाइट एरिया में पुलिस की छापेमारी, 10 महिलाओं समेत 20 लोग धराए, नाबालिग भी शामिल

Bihar News: बिहार के रेड लाइट एरिया में पुलिस ने छापेमारी की। इस छापेमारी में पुलिस ने 10 महिलाओं सहित 20 लोगों को गिरफ्तार किया। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस पर सवाल भी खड़ा हो रहा है....

red light area
Police raid in red light area - फोटो : social media

Bihar News: बिहार पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें नाबालिग भी शामिल हैं। दरअसल, बिहार के अरवल स्थित रेड लाइट एरिया में बुधवार को पुलिस टीम ने अचानक छापेमारी कर दी। इस दौरान 10 महिलाओं समेत 20 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें कई नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। सभी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने इलाके के हर घर की तलाशी ली। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

नाबालिग लड़कियों से जबरदस्ती देह व्यापार 

पुलिस को सूचना मिली थी कि रेड लाइट एरिया में नाबालिग लड़कियों को जबरन देह व्यापार में धकेला जा रहा है। इस पर बिहार पुलिस मुख्यालय के कमजोर वर्ग डीएसपी देव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने एनजीओ सदस्यों के साथ मिलकर छापेमारी की।

Diarch GO

चार घंटे तक चली छापेमारी

बुधवार दोपहर 1 बजे शुरू हुई यह छापेमारी शाम 5 बजे तक चली। इस दौरान दो युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। इसके अलावा कई घरों से भारी मात्रा में कंडोम भी बरामद किए गए।

पकड़े गए सभी लड़के-लड़कियों की होगी काउंसलिंग

पटना से आई छापेमारी टीम ने कुल 10 लड़के और 10 लड़कियों को हिरासत में लिया, जिन्हें थाने को सौंप दिया गया। टीम के अधिकारियों के मुताबिक सभी लड़कियों की काउंसलिंग कराई जाएगी। जिसके आधार पर मुख्य संचालिका और अन्य आरोपियों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

स्थानीय पुलिस पर उठे सवाल

छापेमारी के बाद स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। लोग हैरान हैं कि सदर थाना क्षेत्र के पास इतने दिनों से अवैध गतिविधियां चल रही थीं और स्थानीय पुलिस अनजान बनी हुई थी। जबकि पटना में बैठे अधिकारियों को इसकी भनक लग गई। इस मामले में अरवल के एसपी डॉक्टर इमाम उल हक ने बताया कि पटना पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी की, जिसमें अरवल पुलिस ने सहयोग किया। अब छापेमारी टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी।