LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

आंगनबाड़ी सहायिका की पीट-पीटकर हत्या, घर से 100 मीटर दूर मिले कपड़े और खून से सना डंडा, परिजनों ने जताई रेप की आशंका

तेलपा थाना क्षेत्र में एक 38 वर्षीय आंगनबाड़ी सहायिका की बर्बरतापूर्वक पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर महिला के कपड़े और खून से सना डंडा मिलने के बाद परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।

आंगनबाड़ी सहायिका की पीट-पीटकर हत्या,  घर से 100 मीटर दूर मि

  • Arwal - जिले के तेलपा थाना क्षेत्र स्थित सूबेदार बीघा गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। राधेश्याम आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका शिव कांति देवी (38) की निर्मम हत्या कर दी गई। अपराधियों ने महिला को इतनी बेरहमी से पीटा कि पटना के मेदांता अस्पताल पहुंचने तक उन्होंने दम तोड़ दिया।

जलावन लाने गई थी, खून से लथपथ मिली 

मृतका के बेटे नीतीश कुमार ने बताया कि मंगलवार को उनकी मां ड्यूटी से लौटने के बाद दोपहर करीब 3 बजे घर से महज 100 मीटर दूर जलावन काटने और बकरी बांधने गई थीं। जब देर रात तक वह नहीं लौटीं, तो पिता और बेटे ने खोजबीन शुरू की। घर के पास ही झाड़ियों में वह खून से लथपथ हालत में मिलीं।

घटनास्थल पर मिले आपत्तिजनक साक्ष्य 

बेटे के मुताबिक, घटनास्थल का मंजर भयावह था। वहां खून से सना हुआ एक मोटा डंडा पड़ा था, जिससे महिला की पिटाई की गई थी। इसके अलावा वहां महिला के अंतर्वस्त्र (Undergarments) भी बिखरे मिले। इन परिस्थितियों को देखते हुए परिजनों ने आरोप लगाया है कि दुष्कर्म के बाद पहचान छिपाने या विरोध करने पर उनकी हत्या की गई है।

अस्पतालों के चक्कर और मौत 

घायल अवस्था में परिजन उन्हें पहले तेलपा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें अरवल सदर अस्पताल और फिर पटना रेफर किया गया। परिजन उन्हें लेकर पटना के मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

NSIT
Nsmch

एसपी ने किया मुआयना, एफएसएल जांच शुरू 

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष कुमार बुधवार को खुद सूबेदार बीघा पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर एफएसएल (FSL) और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया। एसपी ने पुष्टि की है कि मौके से खून से सना डंडा मिला है। उन्होंने कहा, "प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वैज्ञानिक तरीके से जांच चल रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"