LATEST NEWS

  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने पर भी मिलेगा वित्तीय लाभ
  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने

  • Banka Police Transfer News
  • Banka Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP अमितेश कुमार ने किया 8 थानाध्यक्षों का तबादला

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

Ara fire accident: आरा में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो बाइक समेत लाखों का सामान स्वाहा

Ara fire accident: आरा में घर में खड़ी बाइक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस हादसे में दो बाइक समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

Ara fire accident
आरा में आग का तांडव- फोटो : news4nation

Ara fire accident: बिहार के आरा में घर के अंदर खड़ी एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में दो मोटरसाइकिल समेत लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह मामला भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर मिल्की गांव का है। बताया जा रहा है कि दद्दन पांडे के घर में रात के समय परिवार के सभी लोग सो रहे थे। इसी दौरान घर में खड़ी एक मोटरसाइकिल में अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई।

Diarch GO

आग तेजी से फैल चुकी थी

परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान घर में रखी दूसरी मोटरसाइकिल, घरेलू सामान और जानवरों का चारा भी जलकर राख हो गया। आग लगने की इस घटना में संजीत कुमार पांडे गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए आरा के आरके सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अचानक बाइक में आग लग गई

घटना की जानकारी देते हुए संजीत कुमार पांडे के चाचा अखिलेश कुमार पांडे ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। तभी अचानक बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई।उन्होंने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आग में घर का काफी सामान जल गया और लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

NSIT
Nsmch

फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। लेकिन जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब तक काफी सामान जलकर राख हो चुका था। फिलहाल आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन मामले की जानकारी जुटा रहे हैं।

रिपोर्टर आशीष कुमार भोजपुर आरा