LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News: जंग की आहट से एलपीजी गैस को लेकर डर, सिलेंडर के लिए सुबह 6 बजे से कतार, अफवाहों से मची अफरातफरी

Bihar News: बिहार में इन दिनों रसोई गैस को लेकर अजीब हालात बन गए हैं। ...

War Rumors Spark LPG Panic Long Queues for Cylinders
जंग की आहट से एलपीजी गैस को लेकर डर- फोटो : reporter

Bihar News:   बिहार में इन दिनों रसोई गैस को लेकर अजीब हालात बन गए हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों ने लोगों के दिलों में ऐसा खौफ भर दिया है कि गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लगने लगी हैं। आरा के उपभोक्ता हकीकत और अफवाह के बीच उलझे हुए हैं और गैस खत्म होने के डर से सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों और गोदामों की ओर दौड़ पड़े हैं।

दरअसल ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव की खबरों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जैसे ही गैस की संभावित किल्लत की अफवाह फैली, आरा शहर में कई गैस एजेंसियों पर भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते सिलेंडर लेने के लिए लंबी लाइन लग गई और कई जगहों पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

Diarch GO

लोगों का कहना है कि वे सुबह 6 बजे से ही लाइन में खड़े हैं। कई उपभोक्ताओं को मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए खबर मिली थी कि गैस की कमी हो सकती है, इसलिए वे पहले से ही सिलेंडर लेने पहुंच गए। खासकर महिलाओं का कहना है कि बिना गैस के घर का चूल्हा नहीं जल सकता, क्योंकि आज के दौर में खाना बनाने के लिए गैस सबसे जरूरी साधन बन चुका है। आरा के पकड़ी इलाके में स्थित एसएम इंटरप्राइजेज गैस एजेंसी के मैनेजर ने बताया कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। गोदाम में गैस की उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को सिलेंडर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले रोजाना दो गाड़ियां गैस की सप्लाई लेकर आती थीं, लेकिन फिलहाल सप्लाई थोड़ी प्रभावित हुई है और अब एक-दो दिन के अंतराल पर गैस पहुंच रही है।

इसके बावजूद अफवाहों के कारण लोग एक अतिरिक्त सिलेंडर सुरक्षित रखने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे एजेंसियों पर भीड़ लगातार बढ़ रही है और होम डिलीवरी व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। स्थिति इतनी विचित्र हो गई है कि कई छोटे बच्चे भी स्कूल छोड़कर सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों की कतार में खड़े नजर आए। वहीं कुछ उपभोक्ताओं ने कहा कि अचानक 15–20 साल पहले जैसी स्थिति बनती दिखाई दे रही है, जब गैस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था।

NSIT
Nsmch

हालांकि एजेंसी प्रबंधन का कहना है कि गैस की सप्लाई जारी है और एक गाड़ी सिलेंडर से भरी हुई पहुंच चुकी है, जबकि दूसरी गाड़ी आने की उम्मीद है। ऐसे में सभी उपभोक्ताओं को गैस मिलेगी। प्रशासन और एजेंसियां लगातार लोगों से अपील कर रही हैं कि अफवाहों पर ध्यान न दें और बेवजह घबराने की जरूरत नहीं है।

रिपोर्ट- आशीष कुमार