LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar Road Accident : भोजपुर में तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित इनोवा ने सेवानिवृत्त शिक्षक समेत दो को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत

Bihar Road Accident : बिहार के भोजपुर जिले में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली. इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया.......पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : भोजपुर में तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्र
सड़क हादसे में दो की गयी जान - फोटो : ASHISH

ARA : भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड के सिकरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर  एक तेज रफ्तार इनोवा ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। रॉन्ग साइड से आ रही अनियंत्रित इनोवा ने पहले बैंक से रुपये निकालकर साइकिल से घर लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक रमजान अली को रौंद दिया, फिर बिजली के पोल को तोड़ते हुए सड़क किनारे बैठे जाबीर हुसैन उर्फ मुन्ना को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतकों में सिकरहटा खुर्द गांव निवासी जाबीर हुसैन उर्फ मुन्ना (40) और गांव के ही सेवानिवृत्त शिक्षक रमजान अली शामिल हैं। बताया जाता है कि जाबीर अपने नए मकान के निर्माण कार्य की देखरेख के लिए प्रतिदिन की तरह सड़क किनारे करीब 12 फीट दूर मिट्टी के ढेर के पास बैठे थे। इसी दौरान पंजाब नंबर पीबी-22एक्स-7332 की इनोवा तेज गति से गलत दिशा से आ गई और अनियंत्रित होकर पहले रमजान अली को टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन बिजली के पोल से टकराते हुए जाबीर को घसीटकर नाले में जा गिरा। जाबीर वाहन के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Diarch GO

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का पोल टूट गया और घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। खातून की शादी अभी बाकी है। जाबीर और उनके भाई मिलकर पूरे परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। वहीं, रमजान अली वर्ष 2016 में शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी सुमित कुमार यादव, सर्किल इंस्पेक्टर राजीव रंजन और प्रभारी थानाध्यक्ष रामाशंकर बैठा घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों और भाकपा माले नेताओं ने मृतकों के आश्रितों को सरकारी नौकरी, सड़क दुर्घटना मुआवजा और घटनास्थल पर स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।अंचलाधिकारी सुमित कुमार यादव ने पोस्टमार्टम के बाद तत्काल सरकारी सहायता दिलाने तथा अन्य मांगों को वरीय अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद द तीन बजे तक चला जाम समाप्त हुआ। जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट