LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar Road Accident: आरा फोरलेन पर मौत का तांडव, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकराई, तीन की दर्दनाक मौत, एक ज़िंदगी की जंग लड़ रहा

Bihar Road Accident: भोजपुर जिले के आरा में एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं।

 SUV Crashes Into Trailer on Arrah Four Lane
आरा फोरलेन पर मौत का तांडव- फोटो : reporter

Bihar Road Accident: भोजपुर जिले के आरा में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौरस्ता फोरलेन पर तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो की ट्रेलर से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो बक्सर से आरा की ओर आ रही थी। इसी दौरान कथित तौर पर तेज़ रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराया। टक्कर का असर इतना जबरदस्त था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें फंसे यात्रियों को निकालने के लिए स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को वाहन से बाहर निकालकर इलाज के लिए पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है।हादसे की सूचना मिलते ही बिहिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात भी सामान्य कराया।

Diarch GO

पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल चार लोग सवार थे। सभी झारखंड के देवघर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे नोएडा से देवघर लौट रहे थे। स्थानीय स्तर पर यह भी जानकारी सामने आई है कि वे मनाली घूमकर वापस अपने घर लौट रहे थे। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं।

यातायात पुलिस के उपाधीक्षक मनोज कुमार सुधांशु ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज़ रफ्तार हादसे की प्रमुख वजह प्रतीत हो रही है। उनके अनुसार, स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकरा गई, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल का इलाज जारी है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

NSIT
Nsmch

वहीं, स्थानीय निवासी मुन्ना राय ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य की बाद में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों का संबंध देवघर से है और दो मृतक युवकों का ननिहाल सोनपुर में बताया जा रहा है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है और उनके आरा पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे ने एक बार फिर तेज़ रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर खतरे को उजागर कर दिया है।

रिपोर्टर- आशीष कुमार