LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar News : 'अब दोबारा भेंट नहीं होगी'...भाई को फोन कर युवक ने लगाई फांसी, पत्नी और माँ के झगड़े से था परेशान

Bihar News : भोजपुर में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। फंदे से लटका हुआ शव मिला है। डिप्रेशन और घरेलू विवाद में खुदकुशी की बात सामने आ रही है।

Bihar News : 'अब दोबारा भेंट नहीं होगी'...भाई को फोन कर युवक
युवक ने लगाई फांसी - फोटो : ASHISH

ARA : भोजपुर जिले के टाउन थाना क्षेत्र के मझौवां गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव घर के कमरे में पंखे के फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। शुरुआती जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर यह बात सामने आ रही है कि युवक पिछले कुछ दिनों से गंभीर डिप्रेशन में था और घरेलू विवाद के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

मृतक की पहचान मझौवां गांव निवासी 32 वर्षीय अनिल कुमार सिंह उर्फ भूलचूल के रूप में की गई है। मृतक के बड़े भाई अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पिछले तीन दिनों से घर में अनिल की पत्नी और उसकी सास के बीच किसी बात को लेकर लगातार झगड़ा और कलह चल रही थी। हालांकि, घटना के वक्त मामला कुछ शांत दिख रहा था, लेकिन अंदर ही अंदर अनिल इस पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था।

Diarch GO

घटना के समय अरविंद अपनी बीमार मां के लिए दवा लेने बाजार गए हुए थे। इसी दौरान अनिल ने अपने बड़े भाई को फोन किया और बेहद भावुक होकर कहा कि 'जब तुम घर वापस आओगे, तो मुझसे दोबारा भेंट नहीं होगी।' भाई की यह बात सुनकर अरविंद घबरा गए और उन्होंने फोन पर ही ढांढस बंधाते हुए पूछा कि ऐसा क्यों बोल रहे हो? अनहोनी की आशंका को देखते हुए अरविंद तुरंत बाजार से घर की तरफ दौड़े।

घर पहुंचते ही अरविंद ने जब मां से अनिल के बारे में पूछा, तभी उनके बेटे ने अनिल के कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर देखा। अंदर का नजारा खौफनाक था; अनिल पंखे के सहारे फंदे से लटका हुआ था। आनन-फानन में परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय टाउन थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।

NSIT
Nsmch

परिजनों के अनुसार, मृतक अनिल कुमार सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा था। वह पूर्व में एक हत्या के मामले में नामजद आरोपी रह चुका था और इस सिलसिले में जेल की हवा भी खा चुका था। वह दो भाइयों में सबसे छोटा था और मेहनत-मजदूरी करता था। उसके परिवार में पत्नी संजू देवी और एक मासूम बेटी है। इस अप्रत्याशित घटना के बाद से पत्नी संजू देवी समेत परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

आशीष की रिपोर्ट