LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : आरा नगर निगम के दावों की पोल खोल रहा गंदे पानी का नाला, वर्षों से जलजमाव की मार झेल रहे अनाइठ मठिया के लोग, आंदोलन की दी चेतावनी

Bihar News : आरा में वार्ड संख्या 44 के अनाइठ मठिया के लोग गंदे नाले के पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं. अब स्थानीय लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है.....पढ़िए आगे

Bihar News : आरा नगर निगम के दावों की पोल खोल रहा गंदे पानी
जलजमाव से परेशानी - फोटो : ASHISH

ARA : आरा नगर निगम के अस्तित्व में आए करीब दो दशक बीत जाने के बावजूद शहर के कई इलाकों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। इसका ताजा उदाहरण नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-44 स्थित रेलवे स्टेशन से सटे अनाइठ मठिया इलाके में देखने को मिल रहा है, जहां लंबे समय से जलजमाव की समस्या के कारण स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

क्षेत्र में नाले का गंदा पानी सड़क पर जमा रहने से लोगों को रोजाना उसी पानी से होकर आने-जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि पैदल राहगीरों से लेकर स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों तक को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी के बीच आवागमन से दुर्घटना और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जलजमाव की यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि काफी समय से बनी हुई है। कई बार नगर निगम के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को इसकी शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का आरोप है कि नियमित रूप से टैक्स देने के बावजूद उन्हें बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। निवासियों के अनुसार जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण नाले का पानी सड़क पर फैल जाता है, जिससे हजारों की आबादी प्रभावित हो रही है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है तथा लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है।

स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कर क्षेत्रवासियों को इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके की बदहाल स्थिति नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेकर राहत पहुंचाता है।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट