LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Police: प्रेम-प्रसंग में युवती ने मौत को लगाया गले, मौत से मचा कोहराम, दो बार प्रेमी के साथ घर छोड़ चुकी थी युवती

Bihar Police: Bihar Police: इश्क में एक 18 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।..

Bihar Police: प्रेम-प्रसंग में युवती ने मौत को लगाया गले, मौ
प्रेम-प्रसंग में युवती का दुखद अंत- फोटो : ASHISH

ARA : जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के असावन टोला गांव में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है। मंगलवार की सुबह एक 18 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों में मातम पसरा हुआ है। मृतका की पहचान असावन टोला गांव निवासी रामाशंकर गोड़ की 18 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, खुशबू का गांव के ही एक युवक अंकित सिंह के साथ पिछले करीब एक वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मृतका के पिता रामाशंकर गोड़ ने बताया कि 10 मई को उनकी बेटी युवक के साथ घर छोड़कर चली गई थी और करीब आठ दिन बाद वापस लौटी थी। उस समय गांव में पंचायती भी हुई थी, जिसमें युवती ने अपने परिवार के साथ रहने की बात कही थी। इसके बाद मामला शांत हो गया था।परिजनों का कहना है कि 4 जून को खुशबू एक बार फिर उसी युवक के साथ घर से चली गई थी। तीन दिन बाद वह बिहिया थाना पहुंची, जहां से पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी। पिता के अनुसार, 8 जून की सुबह वह बिहिया थाना पहुंचे और बेटी को वापस घर लेकर आ गए।

Diarch GO

बताया जाता है कि घर लौटने के दो दिन बाद मंगलवार की सुबह खुशबू ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में जगदीशपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। इलाज के बाद उसे घर लाया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर जगदीशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि पड़ोस के युवक के साथ चल रहे प्रेम-प्रसंग और उससे जुड़े घटनाक्रम के कारण उनकी बेटी मानसिक तनाव में थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

NSIT
Nsmch

खुशबू अपने परिवार में चार बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। परिवार में मां पूनम देवी, बहनें खुशी, टुनटुन, ज्योति और भाई जय मंगल हैं। बेटी की मौत के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक और मायूसी का माहौल है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है।

रिपोर्टर- आशीष कुमार