LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

Bihar News: आधी रात सड़क पर उतरे भोजपुर एसपी, संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा

Bihar News: कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने और अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर पुलिस का अभियान लगातार जारी है।...

भोजपुर एसपी
आधी रात सड़क पर उतरे एसपी- फोटो : reporter

Bihar News: भोजपुर जिले में कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने और अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में भोजपुर के पुलिस अधीक्षक शनिवार देर रात खुद सड़कों पर उतरे और आरा नगर थाना क्षेत्र के कई प्रमुख और संवेदनशील इलाकों का औचक निरीक्षण किया। एसपी के देर रात निरीक्षण से पुलिस महकमे में भी सतर्कता बढ़ी रही।एसपी ने पुरानी पुलिस लाइन, सिंडिकेट, गौसगंज, गंगी पुल, धरहरा पुल, सपना सिनेमा मोड़, शिवगंज, गोपाली चौक, शीशमहल चौक, बड़ी मठिया, धर्मन चौक, बड़ी मस्जिद, छोटी मस्जिद और महादेव टोला समेत कई इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने रात्रि सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग की जमीनी स्थिति को परखा।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने रात्रि गश्ती, पुलिस बल की तैनाती और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों को पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति या परिस्थिति की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने की हिदायत दी गई।एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर में रात्रि गश्ती को और प्रभावी बनाया जाए। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी लगातार दिखाई देनी चाहिए, ताकि अपराधियों में कानून का खौफ और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे।

Diarch GO

उन्होंने अपराध नियंत्रण को लेकर स्थानीय पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की प्राथमिकता आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।भोजपुर पुलिस का यह देर रात निरीक्षण शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ने से असामाजिक तत्वों पर दबाव बढ़ने और शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद है।

रिपोर्ट- आशीष कुमार