LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar News:भोजपुरी इंडस्ट्री में धोखाधड़ी का सुर, गायक ने राइटर पर लगाया गाना बेचने का इल्ज़ाम, करियर बर्बाद करने की साजिश का दावा

Bihar News: भोजपुरी इंडस्ट्री के एक उभरते गायक ने अपने ही गीतकार पर धोखाधड़ी और करियर बर्बाद करने की साजिश जैसे संगीन इल्ज़ाम जड़ दिए हैं।

Song Sale Sparks Row Artist Accuses Writer of Ruining Career
गायक ने राइटर पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप- फोटो : reporter

Bihar News: आरा से भोजपुरी इंडस्ट्री को हिला देने वाला एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां एक उभरते गायक ने अपने ही गीतकार पर धोखाधड़ी और करियर बर्बाद करने की साजिश जैसे संगीन इल्ज़ाम जड़ दिए हैं। इस पूरे मामले ने इंडस्ट्री के अंदर चल रहे अंदरखाने के खेल को उजागर कर दिया है।

मामला गायक अनिरुद्ध यादव और गीतकार जितेंद्र यादव के बीच का है। आरोप है कि जितेंद्र यादव ने अपने लिखे हुए गानों को अनिरुद्ध यादव को गाने के लिए दिया और इसके एवज में पैसे भी वसूल किए। लेकिन हैरानी की बात तब सामने आई जब वही गाना किसी दूसरे गायक की आवाज़ में रिलीज कर दिया गया। अनिरुद्ध यादव का कहना है कि यह सीधा-सीधा धोखा और फरेब है। उन्होंने आरोप लगाया कि राइटर ने जानबूझकर उनके साथ डबल गेम खेला, ताकि दूसरे कलाकार को फायदा पहुंचाया जा सके और उनका करियर चौपट हो जाए। उनके मुताबिक, इस सौदे के पैसे देने के पुख्ता सबूत भी उनके पास मौजूद हैं।

Diarch GO

आरा के होटल ग्रांड में आयोजित प्रेस वार्ता में अनिरुद्ध यादव और गायिका अनुराधा कुमारी ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि छोटे कलाकारों के साथ इस तरह का जालसाजी इंडस्ट्री में आम हो गया है, जिससे उनका भविष्य अंधकार में जा रहा है। गायक ने मांग की है कि गीतकार जितेंद्र यादव सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें, अन्यथा वे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अब वे पुलिस प्रशासन और न्यायालय का दरवाजा खटखटाने को मजबूर हैं।

वहीं, इस पूरे विवाद में दूसरा पक्ष यानी जितेंद्र यादव फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं। उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ, जिससे उनका पक्ष सामने नहीं आ सका है। यह मामला भोजपुरी इंडस्ट्री में हंगामा और सवालों का तूफान खड़ा कर चुका है क्या सच में हुआ है सौदे का घोटाला या है इसके पीछे कोई और कहानी, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

NSIT
Nsmch

रिपोर्टर आशीष कुमार