LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bike accident: अरवल-सहार पुल पर बड़ा हादसा! बाइक टकराई, 50 फीट नीचे नदी में गिरीं युवतियां

Bike accident: अरवल-सहार पुल पर बाइक हादसा हो गया, जिसमें दो युवतियां 50 फीट नीचे नदी में जा गिरीं। हालांकि, ग्रामीणों ने सभी को बचा लिया।

Bike accident
बाइक हादसे के बाद हड़कंप!- फोटो : news4nation

Bike accident: अरवल-सहार सोन नदी पुल पर एक बड़ा हादसा हुआ, जब तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक पर बैठी दो युवतियां उछलकर करीब 50 फीट नीचे सोन नदी में जा गिरीं, जबकि बाइक चला रहा युवक पुल पर ही गिरकर घायल हो गया। राहत की बात यह रही कि उस समय नदी में पानी कम था, जिससे दोनों युवतियों को गंभीर चोट नहीं आई और वे सुरक्षित बच गईं।

बताया जा रहा है कि ये दोनों युवतियां छत्तीसगढ़ के स्वेतपुर जिले की रहने वाली हैं। 18 साल की सुंदरी कुमारी और 19 साल की प्रेम शीला कुमारी शुक्रवार शाम गड़हनी के रहने वाले सोनू कुमार के साथ पटना गई थीं। वे खीरी मोड़ थाना क्षेत्र के जीवन बीघा गांव में एक तिलक समारोह में डांस प्रोग्राम करने पहुंची थीं।

Diarch GO

अचानक नींद की झपकी बनी हादसे की वजह

कार्यक्रम खत्म होने के बाद शनिवार सुबह दूल्हा सिंटू कुमार खुद बाइक से दोनों को वापस गड़हनी छोड़ने के लिए निकला। रास्ते में अरवल-सहार सोन नदी पुल पर चलते समय बाइक चला रहे युवक को अचानक नींद की झपकी आ गई। इसी वजह से बाइक नियंत्रण से बाहर हो गई और रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे बैठी दोनों युवतियां सीधे नदी में जा गिरीं, जबकि चालक पुल पर गिर गया। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।

मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत मदद की

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत मदद की। वे नदी में उतरे और दोनों युवतियों को बाहर निकालकर प्राथमिक इलाज दिया। सूचना मिलते ही सहार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार भेजा गया।  डॉक्टरों के अनुसार, तीनों को हल्की चोटें आई थीं। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

NSIT
Nsmch

आरा से आशीष की रिपोर्ट