LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News: रील के नशे में नियम तार-तार, आरा जंक्शन पर युवक-युवती का वीडियो वायरल, रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Bihar News: आरा जंक्शन से एक बार फिर ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने रेलवे सुरक्षा, सार्वजनिक अनुशासन और सोशल मीडिया के बढ़ते जुनून पर बहस छेड़ दी है।....

Reel Craze at Ara Station
रील के नशे में नियम तार-तार- फोटो : reporter

Bihar News: आरा जंक्शन से एक बार फिर ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने रेलवे सुरक्षा, सार्वजनिक अनुशासन और सोशल मीडिया के बढ़ते जुनून पर बहस छेड़ दी है। फेमस होने की चाहत में लोग किस हद तक जा सकते हैं, इसकी झलक रेलवे स्टेशन परिसर में खुलेआम बनाई जा रही रीलों में देखने को मिल रही है। वायरल वीडियो में एक युवक और युवती रेलवे प्लेटफॉर्म पर बेखौफ अंदाज में रील शूट करते नजर आ रहे हैं, जबकि आसपास यात्रियों की आवाजाही भी जारी है।

तस्वीरों और वीडियो फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों बिना किसी झिझक के रेलवे प्लेटफॉर्म को ही अपना शूटिंग सेट बना लेते हैं। इतना ही नहीं, कथित तौर पर भोजपुरी फूहड़ गीतों पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान न तो सार्वजनिक स्थल की गरिमा का ध्यान रखा गया और न ही रेलवे नियमों का।

Diarch GO

इस घटना के सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खड़ा हो गया है। आरा जंक्शन जैसे व्यस्त रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेल थाना के कंधों पर होती है। लेकिन वायरल वीडियो में कहीं भी सुरक्षा बलों की मौजूदगी नजर नहीं आ रही है। यही कारण है कि लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर सार्वजनिक स्थल पर खुलेआम नियमों का उल्लंघन कैसे हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज की होड़ में कुछ युवक-युवतियां रेलवे स्टेशन, पुल, ट्रैक और अन्य संवेदनशील स्थानों को भी कंटेंट बनाने का जरिया बना रहे हैं। इससे न केवल सुरक्षा मानकों की अनदेखी होती है, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी गलत संदेश जाता है। कई बार ऐसी हरकतें बड़े हादसों का कारण भी बन सकती हैं।राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी इस घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। लोगों का कहना है कि यदि सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह की गतिविधियों को समय रहते नहीं रोका गया तो कानून और व्यवस्था की चुनौती और गंभीर हो सकती है।

NSIT
Nsmch

मामले पर आरा के दीपक कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच में यदि रेलवे नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसके साथ ही एक बार फिर यह सवाल गूंज रहा है कि आखिर फेमस होने की इस अंधी दौड़ में नियम-कानून और सार्वजनिक सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन निभाएगा? अब सबकी निगाहें रेलवे प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

रिपोर्ट- आशीष कुमार