LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

Pawan Singh: तड़के अचानक भरत तिवारी के घर पहुंचे पवन सिंह, बहन ने बांधी राखी तो भावुक हुए एमएलसी

Pawan Singh: बिहार विधान परिषद के सदस्य, भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह बुधवार की भोर करीब 4 बजे अचानक भरत तिवारी के घर पहुंच गए।

Pawan Singh Visits Bharat Tiwari Home Vows to Fight for Just
तड़के अचानक भरत तिवारी के घर पहुंचे पवन सिंह- फोटो : reporter

Pawan Singh: बिहार विधान परिषद के सदस्य, भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह बुधवार की भोर करीब 4 बजे अचानक भरत तिवारी के घर पहुंच गए। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में उनके अचानक पहुंचने की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी। जिस वक्त पवन सिंह घर पहुंचे, उस समय परिवार के लोग नींद में थे। अचानक दरवाजे पर पहुंचे पवन सिंह को देखकर परिजन भी भावुक हो गए।

पवन सिंह करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय तक भरत तिवारी के घर पर रुके और परिवार के सभी सदस्यों से बारी-बारी मुलाकात की। उन्होंने भरत के पिता, मां, भाई और बहन से घटना को लेकर विस्तार से बातचीत की और परिवार का हाल जाना। इस दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया।मुलाकात के दौरान भरत तिवारी की बहन ने पवन सिंह की कलाई पर राखी बांधी और अपने भाई को न्याय दिलाने की गुहार लगाई। राखी बांधते समय पवन सिंह भी भावुक नजर आए। उन्होंने बहन को भरोसा दिलाया कि इस राखी के सम्मान में वह भरत को न्याय दिलाने की लड़ाई में परिवार के साथ खड़े रहेंगे और जरूरत पड़ी तो अंतिम दम तक संघर्ष करेंगे।

Diarch GO

पवन सिंह ने परिवार से कहा कि वह उन्हें अपने परिवार का सदस्य मानते हैं। उन्होंने कहा कि भरत तिवारी उनके लिए भाई की तरह था और उसके साथ हुई घटना में न्याय दिलाने के लिए वह परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। परिजनों की ओर से न्याय की मांग किए जाने पर पवन सिंह ने भरोसा दिलाया कि सरकार के स्तर पर उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है और इस लड़ाई को वह आगे बढ़ाने में परिवार का साथ देंगे।उन्होंने यह भी कहा कि भरत तिवारी ने कथित तौर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी और अब उसके परिवार को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी की लड़ाई में वह उनके साथ रहेंगे। पवन सिंह ने परिवार को यह भरोसा भी दिलाया कि मामले की न्यायिक जांच की प्रक्रिया चल रही है और उन्हें उम्मीद है कि परिवार को इंसाफ जरूर मिलेगा।

दरअसल, 17 जून 2026 को भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस मुठभेड़ में कथित तौर पर गोली लगने से भरत तिवारी की मौत हुई थी। घटना के बाद से ही परिजन और समर्थक लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। परिवार की ओर से पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए जाते रहे हैं, जबकि मामले की जांच को लेकर भी लगातार सवाल उठते रहे हैं।

NSIT
Nsmch

भरत तिवारी की मां आशा देवी ने पवन सिंह से मुलाकात के बाद कहा कि वह अपने पूर्व के बयान पर अब भी कायम हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनके बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती, तब तक उन्हें सुकून नहीं मिलेगा। हालांकि पुलिसकर्मियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों का अंतिम निर्धारण जांच और न्यायिक प्रक्रिया से ही होगा।आशा देवी ने पवन सिंह के घर पहुंचने पर कहा कि वह उनके परिवार के बेटे की तरह हैं। उन्होंने कहा कि पवन सिंह ने घर आकर परिवार से मुलाकात की और भरत को न्याय दिलाने में सहयोग का भरोसा दिया है।पवन सिंह के अचानक भोर में बिलौटी पहुंचने से गांव में चर्चा तेज हो गई। इस मुलाकात के बाद भरत तिवारी के परिजनों में एक बार फिर न्याय की उम्मीद जगी है। अब सबकी निगाहें मामले की जांच और आगे होने वाली कानूनी कार्रवाई पर टिकी हैं।

रिपोर्ट- आशीष कुमार