LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : भोजपुर में ऑपरेशन मुस्कान से 90 लोगों के चेहरे पर लौटी ख़ुशी, पुलिस ने लौटाए चोरी और गुम हुए मोबाइल

Bihar News : भोजपुर पुलिस ने 90 लोगों के खोए एवं गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंपते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है......पढ़िए आगे

Bihar News : भोजपुर में ऑपरेशन मुस्कान से 90 लोगों के चेहरे
90 लोगों के चेहरे पर ख़ुशी - फोटो : SOCIAL MEDIA

BHOJPUR : भोजपुर पुलिस ने आम नागरिकों के खोए और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंपते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक भोजपुर के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत इस सराहनीय कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस की इस मुहिम से दर्जनों परिवारों में खोई हुई खुशियां वापस लौट आई हैं और लोगों का पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिले के विभिन्न थानों और ओपी क्षेत्रों में मोबाइल गुम होने, गिरने या चोरी होने से संबंधित कई शिकायतें और सनहा दर्ज कराई गई थीं। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिला सूचना इकाई के सहयोग से एक विशेष तकनीकी टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने अत्याधुनिक वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से लगातार प्रयास कर इन मोबाइल फोनों का पता लगाया और उनकी सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित की।

मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 1 जून 2026 को जिला पुलिस मुख्यालय में एक विशेष कार्यक्रम के तहत कुल 90 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को वापस कर दिए गए। बरामद किए गए इन स्मार्टफोनों की अनुमानित बाजार कीमत 18 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस कार्यालय में जब लोगों को उनके खोए हुए कीमती फोन वापस मिले, तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। कई लोगों ने कहा कि उन्हें फोन मिलने की उम्मीद टूट चुकी थी, लेकिन भोजपुर पुलिस के इस प्रयास ने उनका दिल जीत लिया।

भोजपुर पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, चालू वर्ष 2026 में अब तक कुल 148 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इन सभी फोन की कुल अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये से अधिक है। पुलिस ने इन सभी बरामद फोनों को पूरी कानूनी प्रक्रिया और सत्यापन के बाद उनके असली मालिकों को सुपुर्द कर दिया है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि जिला पुलिस आम जनता से जुड़े इन छोटे लेकिन महत्वपूर्ण मामलों को लेकर कितनी संवेदनशील और सक्रिय है।

NSIT
Nsmch

इस सफल अभियान के बाद पुलिस अधीक्षक ने टीम में शामिल पुलिसकर्मियों की पीठ थपथपाई और कहा कि ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत आगे भी यह अभियान पूरी मुस्तैदी से जारी रहेगा। उन्होंने साफ किया कि गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए तकनीकी सेल को और सक्रिय किया जा रहा है। इसका उद्देश्य न केवल आम नागरिकों को मानसिक और आर्थिक राहत पहुंचाना है, बल्कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से जिले में अपराध नियंत्रण और साइबर सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

आशीष की रिपोर्ट